चहल से तलाक के बाद नए सफर पर धनश्री वर्मा? सब कुछ पीछे छोड़ लिया बड़ा फैसला, फैन्स का फूटा गुस्सा
Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल के साथ तलाक लेने के बाद धनश्री वर्मा सुर्खियों में रहती हैं। तलाक के बाद उन्होंने चहल के फैन्स ने ट्रोल भी काफी किया है। इसके अलावा उनके गाने ने भी हेडलाइन्स बनाई हैं। इन सबके बीच धनश्री के चहरे पर कोई शिकन देखने को नहीं मिली है।
तलाक के बाद आगे बढ़ने का फैसला लेते हुए धनश्री ने कुछ नया करने का फैसला लिया है। इस बार उनका रुख स्टंट की तरफ है। यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं है बल्कि कुछ ऐसा है, जिसमें खतरा ही खतरा है। धनश्री वर्मा ने इसमें खुद को टेस्ट करने का फैसला लिया है।

दरअसल रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' में जाने का निर्णय धनश्री वर्मा ने लिया है। कथित तौर पर शो के निर्माताओं के साथ धनश्री वर्मा की बातचीत चल रही है। अगर चीजें ट्रैक पर होगी, तो वह आगामी शो का हिस्सा बन जाएंगी और एक नया सफर शुरू कर देंगी। वह रक रीयल खिलाड़ी से टक्कर लेने के बाद खुद रील खिलाड़ी बनने की तरफ बढ़ रही हैं।
Dhanashree पहले भी कर चुकी हैं शो
हालांकि शो में उनकी भागीदारी को लेकर फ़िलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि वह किसी शो में भाग लेंगी। इससे पहले डांस रियलटी शो 'झलक दिखला जा' में भी वह हिस्सा ले चुकी हैं। उस दौरान चहल उनके साथ थे और एक एपिसोड में आए थे। इसके बाद सब कुछ बदल गया और दोनों का तलाक हो गया।
Dhanashree ने ली चहल से बड़ी रकम
तलाक से धनश्री को भारी रकम बतौर एलिमनी के तौर पर मिली है। भारतीय खिलाड़ी ने उनको 4 करोड़ 75 लाख रुपये की मोटी रकम दी है। इससे फैन्स में नाराजगी देखने को मिली और धनश्री को खरीखोटी भी सुनाई गई। लोगों का कहना था कि खुद के पास इतने पैसे होने के बाद भी इस तरह एलिमनी लेने का मतलब नहीं बनता।
चहल का ध्यान अब गेम पर
उधर चहल तलाक के बाद फिर से मैदान पर उतर गए हैं। आईपीएल में वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। नीलामी में पंजाब किंग्स ने चहल के ऊपर बड़ी बोली लगाई और 18 करोड़ की धन राशि देते हुए अपने साथ शामिल कर लिया था।
तलाक के बाद यह भी सामने आया कि चहल अपने पैरेंट्स को छोड़कर धनश्री के साथ मुंबई में शिफ्ट नहीं होना चाहते थे। इस वजह से तलाक की नौबत आ गई। चहल अपने पैरेंट्स के साथ हरियाणा में ही रहना चाहते थे और धनश्री को मुंबई शिफ्ट होना था। इस वजह से दोनों की अनबन हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications