Dewald Brevis ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, कर डाला ऐसा कारनामा जो किसी ने नहीं किया
Dewald Brevis creates history: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने एक बार फिर अपने ताबड़तोड़ खेल से सबको हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने ऐसी पारी खेली जिसने रिकॉर्ड बुक्स को हिला दिया। यह मैच केर्न्स के काजली स्टेडियम में शनिवार, 16 अगस्त को खेला गया। हालांकि, इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
ब्रेविस ने खेली तूफानी पारी (Dewald Brevis creates history)
ब्रेविस ने सिर्फ 26 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 1 चौका लगाया। सबसे खास बात रही उनकी एक ओवर में चार लगातार छक्के लगाने की उपलब्धि। यह ओवर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एरॉन हार्डी का था, जिसमें ब्रेविस ने अकेले 26 रन ठोक दिए। इसमें से तीन छक्के नो-लुक थे, जो दर्शकों को रोमांचित कर गए।

तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड
ब्रेविस ने अपनी हाफ सेंचुरी सिर्फ 22 गेंदों में पूरी की, जो ऑस्ट्रेलिया में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज़ पचासा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के रवि बोपारा के नाम था, जिन्होंने 2014 में 23 गेंदों में पचासा लगाया था। ब्रेविस का यह तूफानी शो यही खत्म नहीं हुआ। उन्होंने इस दौरान विराट कोहली का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रेविस अब ऑस्ट्रेलिया में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
3 मैचों में जड़ दिए 14 छक्के
उन्होंने सिर्फ 3 मैचों में 14 छक्के लगाए। इससे पहले विराट कोहली के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 11 मैचों में 12 छक्के लगाए थे। हालांकि, ब्रेविस अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच पाए और 12वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल के शानदार कैच पर आउट हो गए। उन्होंने नाथन एलिस की गेंद पर बड़ा शॉट खेला, लेकिन मैक्सवेल ने लंबी दौड़ लगाकर डाइव मारते हुए कैच पकड़ा।
ऑस्ट्रेलिया में टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
डेवाल्ड ब्रेविस - 14 छक्के (3 मैच)
विराट कोहली - 12 छक्के (11 मैच)
शिखर धवन - 9 छक्के (9 मैच)
आंद्रे रसेल - 9 छक्के (4 मैच)












Click it and Unblock the Notifications