NZ vs PAK: न्यूजीलैंड को चौथे टी-20 से पहले लगा तगड़ा झटका, Devon Conway अचानक इस कारण टीम से हुए बाहर
New Zealand vs Pakistan, 4th T20I: पाकिस्तान के खिलाफ चौथे-टी20I मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ हेगले ओवल में होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। कॉनवे का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है, और उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
ब्लैककैप्स के आधिकारिक एक्स हैंडल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा कि, 'कोविड के लिए टेस्ट पॉजिटिव के बाद डेवोन कॉनवे को पाकिस्तान के खिलाफ चौथे टी20I से बाहर कर दिया गया है। कोविड की जानकारी मिलते ही कॉनवे टीम के क्राइस्टचर्च होटल में अलग-थलग हो गए हैं। कैंटरबरी किंग्स के बल्लेबाज चाड बोवेस आज कवर के रूप में टीम में शामिल होंगे।'

बॉलिंग कोच आंद्रे एडम्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और वह भी टीम के होटल में ही रहेंगे। कैंटरबरी मेन्स डेवलपमेंट कोच ब्रेंडन डोनकर्स एडम्स की जगह मदद करने के लिए आज के मैच के लिए टीम में शामिल होंगे। कुछ समय पहले मिशेल सेंटनर भी इस वायरस की चपेट में आ गए थे और उन्हें कुछ मैच मिस करने पड़े थे। सैंटनर को भी ठीक होने तक आइसोलेशन में रहना पड़ा।
मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज पहले ही 3-0 से अपने नाम कर ली है। सीरीज में अभी दो मैच बाकी हैं। मेजबान टीम पाकिस्तान पर दबाव जारी रखने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी, और लगातार चौथे स्थान पर पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान को जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह से बदलाव की जरूरत है। मैच आज, 19 जनवरी को भारतीय समयानुसार 11 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान फुल स्क्वाड
पाकिस्तान टीम: शाहीन अफरीदी (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, आमिर जमाल, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, आजम खान, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, उसामा मीर, ज़मान खान।
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, चाड बोवेस।












Click it and Unblock the Notifications