'कान खोलकर सुन लो मिस्टर,' शाहरुख़ खान को कथावाचक देवकीनंदन की खुली चुनौती, वीडियो ने काटा बवाल
Devkinandan Thakur, KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज़ से पहले ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और बीसीसीआई (BCCI) को कड़ी चेतावनी देते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बहिष्कार की मांग की है।
क्या है पूरा विवाद?
हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया है। इसी बात को लेकर देवकीनंदन ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक सभा के दौरान कहा कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुकते, तब तक उनके खिलाड़ियों को भारत में खेलने और यहाँ से पैसा कमाने का कोई हक नहीं है।

उन्होंने सीधे तौर पर टीम के मालिक शाहरुख खान और मैनेजमेंट को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर नहीं निकाला गया, तो सनातनी समाज एकजुट होकर KKR की टीम और उनके मैचों का पूर्ण बहिष्कार करेगा। उन्होंने बीसीसीआई से अपील की है कि जिस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर पाबंदी है, उसी तर्ज पर बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर भी बैन लगाया जाए।
देवकीनंदन ने शाहरुख़ को क्या कहा?
उन्होंने कहा "हमने सर्च कराया कि बांग्लादेश का खिलाड़ी किस टीम में है। एक खिलाड़ी बांग्लादेश से खरीदा गया है और उसका मालिक मुंबई में रहता है, जिसे पाकिस्तान से भी हमदर्दी है। अगर बांग्लादेश में जलाए गए हिंदू लड़के को देखकर दुःख हुआ, तो उस बांग्लादेशी को बाहर करो। शाहरुख़ को उन्होंने कहा कि अगर बात नहीं मानी, तो हम केकेआर का बहिष्कार करके उस प्लेयर को बाहर करने में लग जाएँगे। भूलना मत कि इस हिंदुस्तान ने तुमको हीरो बनाया है। उस खिलाड़ी को मिलने वाले पैसे से हिंदू मारा जाएगा।"
IPL में बांग्लादेशी क्रिकेटर को जगह क्यों दी गई?
— Devkinandan Thakur Ji ( सनातनी ) (@DN_Thakur_Ji) December 30, 2025
हिंदुओं की भावनाओं को बार-बार अनदेखा क्यों किया जाता है?
अगर सच में हिंदुओं से प्रेम है, तो बांग्लादेशी क्रिकेटर को अभी टीम से बाहर किया जाए।#IPL2026Auction #IPL2026 #bangladeshi #IPL #BCCI pic.twitter.com/N5tQJqO4es
सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
देवकीनंदन ठाकुर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा देखने को मिल रही है। कई लोगों ने मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल में शामिल करने को लेकर सवाल खड़े किये हैं। हालांकि केकेआर और बीसीसीआई की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुस्ताफिजुर रहमान को 9 करोड़ 20 लाख में केकेआर ने खरीदा है।












Click it and Unblock the Notifications