ऋषभ पंत, केएल राहुल और जुरेल बुरी तरह फ्लॉप, पडीक्कल-जडेजा ने की श्रीलंकाई गेंदबाजों की कुटाई

India vs Sri Lanka: श्रीलंका इलेवन के खिलाफ चल रहे अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बैटिंग की लेकिन कई प्लेयर्स फ्लॉप हो गए। देवदत्त पडीक्कल और रवींद्र जडेजा ही अपना कमाल दिखा पाने में सफल रहे। अन्या बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा।

भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल महज दो गेंदों का सामना कर पाए, वह खाता खोले बिना आउट होकर चले गए। केएल राहुल बतौर ओपनर क्रीज पर उनके साथ उतरे थे। राहुल का बल्ला थोड़ी देर रहा, अच्छी शुरुआत के बाद वह 40 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

India vs Sri Lanka

इसके बाद देवदत्त पडीक्कल और जडेजा ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने जमकर बैटिंग करते हुए रनों की बारिश कर दी। पडीक्कल ने इस दौरान अपना सैकड़ा जमा दिया और वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस मैदान से बाहर चले गए।

उधर जडेजा ने अपनी लय बरकरार रखते हुए बेहतरीन फिफ्टी जड़कर अपने इरादे दर्शा दिए थे। अन्य प्लेर्य्स को मौका देने के उद्देश्य से वह 63 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। ऋषभ पंत ने निराश करने वाला काम किया। वह महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल भी एक रन के निजी स्कोर पर चले गए।

ऑल राउंडर मानव सुथार ने क्रीज पर टिकने की हिम्मत दिखाई। वह 41 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। टीम इंडिया ने 350 का आंकड़ा तो पार कर लिया लेकिन छह विकेट भी गंवा दिए। इस बीच शतकवीर देवदत्त पडीक्कल फिर से क्रीज पर आ गए। स्टंप्स तक वह 142 पर नाबाद लौटे, गुरनूर ने नाबाद 36 रन बनाए। उन्होंने अंतिम ओवर में 4 छक्के जड़कर पूरी महफिल लूट ली। भारत अब श्रीलंका के 363 रनों से 6 रन दूर है और एक दिन का खेल शेष है।

इन सबके बीच ध्यान देने वाली बात यह थी कि शुभमन गिल बैटिंग करने के लिए नहीं आए। उनको नेट अभ्यास के समय चोट लगी थी। अब यह चोट कितनी गहरी है, यह तो सामने नहीं आया लेकिन बैटिंग करने नहीं आने का मतलब है कि जोखिम नहीं उठाने के इरादे से उन्होंने बैटिंग नहीं की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+