क्रिकेट इतिहास में जो कभी नहीं हुआ वह देवदत्त पडीक्कल ने कर दिया, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
Devdutt Padikkal: भारतीय क्रिकेट टीम के कई प्लेयर्स इस समय घरेलू क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में टीम इंडिया के खिलाड़ी तहलका मचा रहे हैं। देवदत्त पडीक्कल भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे है और उनका बल्ला भी बोला है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह एक टेस्ट खेले थे।
लिस्ट ए क्रिकेट में उनका बल्ला बोला है और कीर्तिमान भी स्थापित हुआ है। देवदत्त पडीक्कल ने लिस्ट ए क्रिकेट में कुछ ऐसा कारनामा कर दिया है, जो पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया था। यहाँ तक कि दुनिया के क्रिकेटर्स को भी उन्होंने पीछे छोड़ने का कार्य किया है।

भारतीय खिलाड़ी ने लिस्ट ए में सबसे तेज 2000 रनों का आंकड़ा हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी सैम हैन को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। टॉप प्लेयर्स के लिस्ट में भारत के दो बल्लेबाज शामिल हैं।
Devdutt Padikkal ने कर दिया बड़ा धमाका
देवदत्त पडीक्कल ने इस आंकड़े को हासिल करने के लिए 31 पारियों का सहारा लिया। सैन हैन ने इसी आंकड़े के लिए कुल 37 पारियां खेली थी। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ह्यूज भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी कुल 37 पारियों का सहारा लिया था।
Devdutt Padikkal के साथ एक और भारतीय
भारतीय टीम के एक और धांसू खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कुल 38 पारियों में लिस्ट ए में 2000 रनों का आंकड़ा हासिल किया था। देवदत्त पडीक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मैच में खास उपलब्धि हासिल कर ली।
लिस्ट ए करियर में जड़े 9 शतक
लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 32 मुकाबले खेलकर 2063 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्ला लगातार चला है। कई अर्धशतकों को उन्होंने शतक में बदल दिया। उन्होंने 9 शतक और 12 धांसू अर्धशतकीय पारियां खेली। इस तरह उन्होंने इस फॉर्मेट में धमाल मचाया है।












Click it and Unblock the Notifications