भयावह बीमारी और 14 किलो वजन कम, इस फाइटर ने कभी हार मानकर खेल नहीं छोड़ा
मार्शल आर्ट्स के खेल में न सिर्फ रिंग के अंदर कड़ी परीक्षा ली जाती है बल्कि रिंग के बाहर भी एथलीटों को परेशानियों और चोटों से रूबरू होना पड़ता है। त्याग, दृढ़ता और संकल्प की ऐसी ही कहानी ब्रिटिश किकबॉक्सर बेन वूलिस की भी है।
"द प्रॉब्लम" निकनेम से चर्चित 32 वर्षीय स्ट्राइकर इस शुक्रवार, 17 जुलाई होने वाले ONE Championship के अगले इवेंट The Inner Circle 22 की ओपनिंग बाउट में जापान के धाकड़ स्ट्राइकर युकी योज़ा का सामना बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में करेंगे।

14 किलो वजन घटने से हड्डियां लगी थीं दिखने
प्रोफेशनल करियर में 30 जीत हासिल कर चुके वूलिस को काफी समय तक अपनी क्रोह्न बीमारी (आंतों की गंभीर समस्या) का कोई अंदाजा नहीं था। वह दर्द में भी फाइट करते रहते थे, लेकिन 2020 में उनकी जिंदगी उलट-पुलट हो गई। वह करीब 14 किलो वजन खो बैठे थे और शरीर पर हड्डियां साफ दिखाने देने ली थीं।
उन्होंने इस बारे में बताया, "मैंने जब 14 किलो वजन खो दिया था तो घर पर लेटे हुए यही सोचता था कि 'मुझे किसी न किसी मौके पर खड़ा होना ही होगा।'"
डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी और करियर पर लग जाता ब्रेक
जब उनकी बीमारी की पूरी जानकारी सामने आ गई तो डॉक्टरों ने इंग्लिश फाइटर को जल्द से जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी। लेकिन इसका मतलब था कि अगर वह सर्जरी करवाते हैं तो फिर कभी दोबारा रिंग में कदम नहीं रख पाएंगे।
लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया और पूरे तीन साल तक कड़ी डाइट फॉलो की। आज वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और ग्लोबल स्टेज पर अपने फाइटिंग करियर को जारी रखे हुए हैं।
उन्होंने कहा, "मैंने कुछ चीजों में बदलाव किए और जीवन की सर्वश्रेष्ठ स्थिति में था। चीजों को स्वीकारने ने काफी आसान कर दिया। अब मैं उस स्थिति में हूं, जहां स्वस्थ महसूस करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications