राजस्थान को हरा सकता था दिल्ली, आकाश चोपड़ा ने बताया क्या हुई गलती

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ 15 रनों से हार मिली। राजस्थान ने 222 रनों का लक्ष्य दिया था, जवाब में दिल्ली ने भी 8 विकेट खोकर 207 रन बना दिए। हालांकि दिल्ली के पास यह मैच जीतने का माैका था, अगर वो बैटिंग ऑर्डर में एक गलती ना करते। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि दिल्ली टीम ने आखिरी समय क्या गलती की।
यह भी पढ़ें- संजू सैमसन ने पंत को मारा ताना, कहा- अपने साथियों पर भरोसा करना जरूरी है

चोपड़ा ने बताया क्या हुई गलती
चोपड़ा ने कहा, ''मुझे रोवमैन पाॅवेल के लिए बैटिंग ऑर्डर की कहानी समझ नहीं आई। उन्हें बहुत पैसों में खरीदा है। अगर उन्होंने पहले अच्छा नहीं किया तो उसे आप फिर माैका ही मत दो, उसे बाहर बैठा दो। आपने उनको इतना लेज भेजा, फिर उन्होंने 15 गेंदों में बनाए 36 रन। उन्होंने 5 छक्के मारे हैं। अगर आप ओवरसीज खिलाड़ी को माैके दे रहे हैं तो उसे ऊपर आने का माैका दो। भला काैन ऐसे बल्लेबाज को 8वें नंबर पर भेजता है।'' पाॅवेल को दिल्ली ने 2 करोड़ 80 लाख में खरीदा है, लेकिन उन्हें बहुत ही नीचे खेलने का माैका दिया जा रहा है। पाॅवेल ने आखिरी ओवर की शुरूआती तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। अगर उन्हें छठे नंबर पर भेजा जाता तो शायद नतीजा अलग देखने को मिलता।

पंत मैच को अंत तक ले जा सकते थे
इसके अलावा चोपड़ा ने कहा, ''दिल्ली की शुरूआत कमाल की थी। आउट होने का नाम नहीं ले रहे थे। डेविड वाॅर्नर और पृथ्वी शाॅ तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन प्रसिद कृष्णा विकेट निकालते हैं। फिर सरफराज खान और अक्षर पटेल जल्दी आउट हो जाते हैं, लकिन पंत मैच को अंत तक ले जा सकते थे। उन्होंने शानदार पारी खेली।'' बता दें कि पंत 24 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसके बाद अन्य बल्लेबाज नेट रन रेट बढ़ने के कारण दवाब में आ गए।

बटलर ने गेंद की खूब पिटाई की
आकाश चोपड़ा ने राजस्थान की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ''जोस बटलर ने शुरूआत थोड़ी धीमी की थी, तेज शुरूआत देवदत्त पाडिक्कल कर रहे थे। पाडिक्कल का यह मैदान पसंसीदा है, क्योंकि पिछले सीजन में विराट कोहली के साथ उन्होंने यहां अच्छी पारी खेली थी, पर इस साल उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। वहीं जोस की रफ्तार तेज थी। गेंद की खूब पिटाई की। उन्होंने 116 रन मारे। बराबर 9 चाैके, 9 ही छक्के मारे। बटलर ने गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया। 200 तक पहुंचाने के लिए संजू सैमसन ने गेंदबाजों को धो डाला। खलील, शार्दुल की पिटाई की।












Click it and Unblock the Notifications