Delhi Capitals ने तीन बार फाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान को किया बाहर, ऑक्शन से पहले हो गई बड़ी चूक?
Delhi Capitals WPL 2026 Player Retention List: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन के लिए इस महीने के अंत में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। मेगा-ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करके क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। लगातार तीन बार फाइनल खेलने के बावजूद अपना पहला खिताब खोज रही दिल्ली ने अपने पूरे पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
मेग लैनिंग को रिलीज कर दिल्ली ने किया हैरान (Delhi Capitals WPL 2026 Player Retention List)
हालांकि, दिल्ली ने महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल कप्तानों में से एक मेग लैनिंग को रिलीज करने का चौंकाने वाला फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स को तीनों सीजन में फाइनल तक पहुंचाया था। लेकिन उन्हें रिटेन किए गए पांच खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही दिग्गजों के अलावा क्रिकेट फैंस भी हैरान हैं।

मैरिजन कैप और अनाबेल सदरलैंड पर खेला दांव
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने विदेशी कोटे में ऑलराउंडर मैरिजन कैप और अनाबेल सदरलैंड को बरकरार रखा है। घरेलू खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स और युवा तूफ़ान शेफाली वर्मा को रिटेन किया है। यह दोनों खिलाड़ी हाल ही में भारत की ऐतिहासिक महिला विश्व कप जीत के दौरान (सेमीफाइनल और फाइनल में) 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीत चुकी हैं।
किस खिलाड़ी को मिला कितना पैसा
इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में भारत का नेतृत्व करने वाली निकी प्रसाद को भी रिटेन किया गया है। रिटेंशन में सबसे ख़ास बात यह है कि दिल्ली ने अपने चारों कैप्ड खिलाड़ियों को समान राशि देकर रिटेन किया है। दिल्ली ने अनाबेल सदरलैंड को 2.2 करोड़ रुपये। मैरिज़न कैप को 2.2 करोड़, जेमिमा रोड्रिग्स को 2.2 करोड़ और शेफाली वर्मा 2.2 करोड़ और निकी प्रसाद को 50 लाख रुपये में रिटेन किया गया है।
क्या दिल्ली से हो गई है बड़ी गलती
रिलीज किए गए मुख्य खिलाड़ी दिल्ली ने लैनिंग के अलावा एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, राधा यादव और अनुभवी शिखा पांडे जैसे कई बड़े नामों को रिलीज़ किया है।इस रिटेंशन के बाद दिल्ली कैपिटल्स के पास मेगा-ऑक्शन में खर्च करने के लिए अब ₹5.70 करोड़ का पर्स शेष है। लैनिंग रिलीज होने के बाद से ही लगातार रन बना रही हैं। ऐसे में दिल्ली के लिए उन्हें छोड़ना महंगा पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications