DC vs MI : अक्षर पटेल ने खेली धमाकेदार, दिल्ली ने मुंबई को चटाई धूल

मुंबई : आईपीएल सीजन-15 के मुकाबले में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से धूल चटा दी है। अक्षर पटेल के बल्ले से मैच जिताऊ पारी निकलती दिखी, जिन्होंने 17 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए, जिसमें 2 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। साथ ही ललित यादव ने भी 38 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाकर टीम की जीत पक्की की। उनकी पारी में 4 चाैके व 2 छक्के निकले। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल लिया।

DC vs MI

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल ने 38-38 रन बनाए। वहीं टीम सीफर्ट ने 21 और शार्दुल ठाकुर ने 22 रन बनाए। साथ ही मंदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ एक रन बनाकर टेंट में लौटे। मुंबई की ओर से गेंदबाजी करते हुए बासिल थंपी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा मुरुगन अश्विन ने 2 और टाइमल मिल्स ने 1 विकेट लिए।

इससे पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 177 रन पर 5 विकेट खो दिए। ईशान किशन ने नाबाद 81 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। रोहित शर्मा ने किशन के साथ शानदार शुरुआत करते हुए तेजी से रन बनाना शुरू किए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। कुलदीप यादव ने रोहित को 41 रन के स्कोर पर रोवमैन पॉवेल के हाथों कैच आउट कराया। रोहित ने कुलदीप की छोटी गेंद को मिडविकेट की ऊपर से पुल करने की कोशिश की, लेकिन वो कैच आउट हो गए।

यह भी पढ़ें- 'छल हुआ मेरे साथ', धोनी ने खेली धमाकेदार पारी तो सोशल मीडिया पर मचा शोर

फिर ईशान का साथ देने के लिए अनमोलप्रीत सिंह क्रीज पर आए, लेकिन 11वें ओवर में कुलदीप ने अनमोलप्रीत को भी आउट कर दिया। वह 8 रन बना सके। इसके बाद आए तिलक वर्मा 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिनका कैच पृथ्वी शॉ ने लपका। खलील अहमद की छोटी गेंद पर तिलक वर्मा ने अपर कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गैप नहीं ढूंढ़ पाए और दिल्ली ने तीसरी सफलता हासिल कर ली। चाैथा झटका किरोन पोलार्ड के रूप में लगा, जो 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड आठ गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। फिर ईशान किशन ने टीम का स्कोर डेनियल सैम्स के साथ मिलकर 177 तक पहुंचाया। सैम्स 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली कैपिटल्स-

पृथ्वी शॉ, टीम सिफर्ट, मनदीप सिंह, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी।

मुंबई इंडियंस -

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+