'छल हुआ मेरे साथ', धोनी ने खेली धमाकेदार पारी तो सोशल मीडिया पर मचा शोर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी का धमाल देखने को मिला। कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के दाैरान धोनी ने 38 गेंदों में नाबाद 50 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। उनकी इस पारी के दम पर ही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 131 रन बना सकी। धोनी की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया आने लगीं।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी
धोनी ने लगाया अर्धशतक
40 साल के हो चुके धोनी को शुरू में रन बनाने में काफी परेशानी हुई। शुरूआती समय में पहले 15 रन 25 गेंद में बनाए, लेकिन अगले 35 रन सिर्फ 13 गेंद में बना दिए। भले ही उनकी उम्र ज्यादा नहीं हो, लेकिन धोनी ने आखिरी के तीन ओवर तक विकेट बचाकर और फिर ताबड़तोड़ शॉट खेले। उन्होंने रसेल के 18वें ओवर में 3 चौके जड़े और यहीं से खेल का पासा पलट दिया। धोनी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 1 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 131 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। धोनी और जडेजा ने आखिरी 18 गेंदों में कुल 47 रन बनाए।

40 साल 262 दिन की उम्र में पचासा ठोका
इसी के साथ धोनी ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वो आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 40 साल 262 दिन की उम्र में पचासा ठोका। बता दें कि आईपीएल में फिफ्टी जड़ने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 41 साल 181 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।
लेकिन चेन्नई को मिली हार
वहीं मैच की बात करें तो कोलकाता ने पहले ही चेन्नई को 131 रनों पर रोका। चेन्नई ने महज 83 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की 50 रन की पारी ने चेन्नई को 131 रन तक पहुंचाने में मदद की। हालांकि चेन्नई के गेंदबाजों ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। कोलकाता के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। अजिंक्य रहाणे ने 44 रन का योगदान दिया। उसके बाद नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी टीम की जीत आसान की। कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए। चेन्नई की ओर से डीजे ब्रावो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications