DC vs PBKS: दिल्ली के गढ़ में आज पंजाब का इम्तिहान, अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का किसको मिलेगा साथ?

DC vs PBKS Pitch Weather: IPL 2026 के आधे सफर के बाद आज अरुण जेटली स्टेडियम में एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। प्वाइंट टेबल में टॉप पर काबिज और अब तक अजेय रही पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। दिल्ली के लिए यह मुकाबला प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए 'करो या मरो' जैसा है, क्योंकि पिछले कुछ मैचों में टीम की लय लड़खड़ाती नजर आई है। मैच निर्धारित समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स इस समय प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर है। सीजन की शुरुआत धमाकेदार दो जीत से करने के बाद, पिछले चार मैचों में से दिल्ली ने तीन गंवाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली 47 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम का नेट रन-रेट भी प्रभावित हुआ है।

Punjab Kings IPL 2026

दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव है। हालांकि केएल राहुल ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं, लेकिन नंबर 3 की पोजीशन अब भी टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है।

विजय रथ पर सवार पंजाब किंग्स

दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस सीजन की सबसे संतुलित टीम नजर आ रही है। 6 मैचों में 11 अंकों के साथ वे शीर्ष पर मजबूती से डटे हैं। पंजाब की बल्लेबाजी इकाई शानदार फॉर्म में है, जो 200 से अधिक के लक्ष्य को भी बौना साबित कर रही है। अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी में वापसी और शशांक सिंह का फिनिशर के रूप में उभरना टीम के लिए 'सोने पर सुहागा' साबित हुआ है।

पिच और मौसम का मिजाज

  • पिच रिपोर्ट: दिल्ली की पिच हमेशा से रनों के अंबार के लिए जानी जाती है। छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां छक्कों की बारिश तय है। चूंकि यह मैच दोपहर में है, इसलिए स्पिनरों को थोड़ी ग्रिप मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, यह पूरी तरह से बैटिंग फ्रेंडली हो जाएगी।
  • वेदर रिपोर्ट: आज दिल्ली का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। खिलाड़ियों के लिए इतनी भीषण गर्मी में पूरे 40 ओवर मैदान पर टिके रहना एक बड़ी शारीरिक चुनौती होगी।

हेड-टू-हेट रिकॉर्ड (Head-to-Head)

  • कुल मैच: 34
  • दिल्ली कैपिटल्स जीता: 17
  • पंजाब किंग्स जीता: 17

दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+