चेले पंत के सामने गुरू धोनी का चक्रव्यूह भेदने की चुनौती, सहायक कोच ने बताया दिल्ली का गेम प्लान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की ओर देख रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अब अपने मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करना है, जहां पर गुरु धोनी के सामने चेले ऋषभ पंत को जीत हासिल करने की चुनौती होगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हराया था लेकिन उसके लिये मुश्किल की बात है कि वो इस सीजन में अभी तक एक बार भी लगातार मैच नहीं जीत सकी है। हालांकि अब वो डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में अपने रिकॉर्ड को बदलते हुए जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच को लेकर टीम की रणनीति के बारे में बताया है। आमरे ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुश्किल टीम बताते हुए कहा कि उनकी टीम की जीत के लिये टॉस अहम भूमिका निभायेगा।
और पढ़ें: एक ओवर में 5 छक्के जड़ होल्डर-स्टॉयनिस ने बदली LSG की सूरत, मावी के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
उन्होंने कहा, "सीएसके हमेशा से एक मुश्किल टीम रही है। हम हमेशा इस टीम के खिलाफ जीतना चाहते हैं क्योंकि इसने अपने लिए हाई स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं। मुझे लगता है कि हमारे अगले मैच में टॉस अहम होगा क्योंकि डी वाई पाटिल स्टेडियम में ओस का असर देखने को मिलता है। हालांकि, स्टेडियम में लंबी बाउंड्री हमारे स्पिनर्स, खासतौर से कुलदीप यादव के लिए फायदेमंद हो सकती है, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं।"
आमरे ने इस दौरान टीम के उन विभागों के बारे में भी बात की, जिसमें टीम ने पिछले मैच के दौरान सुधार दिखाया। भारत के लिए खेल चुके आमरे ने कहा, " सीजन की शुरुआत में हमारे बल्लेबाज अच्छा खेल रहे थे लेकिन कोई बड़े स्कोर की ओर नहीं जा पा रहा था। यही कारण है कि डेविड वार्नर को नाबाद 92 रनों की पारी खेलते हुए और पूरे 20 ओवर विकेट पर बिताकर वापस आते देखकर अच्छा लगा। साथ ही एनरिक नॉर्खिया को उस स्तर पर गेंदबाजी करते हुए देखना भी अच्छा था, जिस तरह की गेंदबाजी हम उनसे चाहते हैं। केन विलियमसन का विकेट बहुत महत्वपूर्ण था। नॉर्खिया ने विलियमसन को पावरप्ले में आउट किया और हमारे लिए मैच बनाया।"
और पढ़ें: रोहित शर्मा के छक्के ने गैंडों को दिलाये 5 लाख रुपये, जानें क्या था कारण
सहायक कोच ने आगे कहा, "हम बहुत आगे नहीं देख रहे हैं। यहां से हम मैच-दर-मैच रणनीति पर चलेंगे। पिछले मैच में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा और साथ ही हमारे कुछ खिलाड़ी चोट और अस्वस्थ होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन जो ग्यारह मैदान में उतरे, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। जब आप केवल तीन विकेट के नुकसान पर 200 के ऊपर स्कोर करते हैं तो यह आपको यह अहसास कराता है कि आपके पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है।"












Click it and Unblock the Notifications