रोहित शर्मा के छक्के ने गैंडों को दिलाये 5 लाख रुपये, जानें क्या था कारण

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है और गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर के रोमांच में 5 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म के वापस आने का ऐलान करते हुए महज 28 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के लगाकर 43 रनों की पारी खेली। राशिद खान ने रोहित शर्मा की इस पारी का अंत किया लेकिन हिटमैन ने इस दौरान अपने अद्भुत शॉटस से फैन्स का दिल जीत लिया।

IPL 2022

अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने अल्जारी जोसेफ के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर आगे बैठकर जबरदस्त छक्का लगाया, जिसने न सिर्फ फैन्स को हैरान कर दिया बल्कि काजीरंगा नेशनल पार्क में रहने वाले गैंडों के लिये 5 लाख रुपये भी बटोरे। दरअसल आईपीएल 2022 के प्रायोजक टाटा ने मैच के दौरान सोशल सर्विस के लिये अद्भुत नियम बनाया है जिसके तहत अगर बल्लेबाज स्टेडियम में खड़ी टाटा पंच कार पर सीधे गेंद को मारता है तो जानवरों के हितों का ख्याल रखने के लिये काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख रुपये दान दिये जायेंगे।

और पढ़ें: KKR vs LSG: करो या मरो के मैच में कोलकाता को लगा झटका, जानें क्यों बाहर हुए उमेश यादव

गौरतलब है कि काजीरंगा नेशनल पार्क असम में स्थित है जहां पर ज्यादातर मात्रा में गैंडे पाये जाते हैं और इसे उनका घर भी कहा जाता है। मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन (45), रोहित शर्मा (43) और टिम डेविड (44) की पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने ऋद्धिमान साहा (55) और शुबमन गिल (52) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 106 रनों की शतकीय साझेदारी की, हालांकि मुरुगन अश्विन ने एक ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों को वापस भेजकर अपनी टीम की वापसी कराई, तो वहीं पर हार्दिक पांड्या और राहुल तेवतिया के रन आउट होने की वजह से मैच का रुख बदल गया।

और पढ़ें: 4 साल बाद महिला T20 चैलेंज में लौटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, इन 12 विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगा दांव

आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिये महज 9 रन की दरकार थी लेकिन डैनियल सैम्स ने आखिरी ओवर में महज 3 रन दिये और 5 रन से अपनी टीम को जीत दिला दी। गुजरात की टीम महज 172 रन ही बना सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+