Rishabh Pant की दिल्ली कैपिटल्स से हो गई बड़ी गलती, इन धुरंधरों को पूरे सीजन नहीं दिया एक भी मौका

IPL 2024, Delhi Capitals: ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपने सारे मुकाबला खेल लिए हैं। दिल्ली की टीम 14 में से सात मुकाबले में जीत के साथ 14 अंक हासिल करने में कामयाब रही है। यही एक वजह है कि दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। हालांकि दिल्ली का टॉप फोर में पहुंचना अब नामुमकिन सा लग रहा है। ऐसा माना जा सकता है कि दिल्ली कैपिटल्स का सफर लखनऊ के खिलाफ हुए मुकाबले के साथ खत्म हो गया।

शुरुआत रही थी बेहद खराब

ऋषभ पंत की कप्तानी में आईपीएल 2024 की शुरुआत बेहद खराब रही थी। शुरुआती 6 में से टीम को चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अगले बचे हुए आठ मुकाबले में टीम ने जबर्दस्त वापसी करते हुए 5 में जीत दर्ज कर ली। लेकिन इसके बावजूद भी दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचना अब नामुमकिन सा है।

Delhi Capitals 1

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कई धुरंधरों को खरीदा था। लेकिन इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी भी टीम के साथ थे जिन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स अगर इन खिलाड़ियों पर भरोसा जताती तो शायद टीम की तस्वीर कुछ और होती।

स्वस्तिका चिकारा नहीं कर पाए डेब्यू

दिल्ली ने मिनी ऑक्शन में स्वस्तिका चिकारा को 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा था। 18 साल के यूपी के चिकारा अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को अपना आइडल मानते हैं। चिकारा ने 16 की उम्र में ही 167 गेंद में 525 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसके बावजूद भी चिकारा को एक मैच में भी मौका नहीं दिया गया।

विक्की ओस्तवाल को किया नजरअंदाज

भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता विक्की ओस्तवाल भी पिछले 3 साल से दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। लेकिन अब तक उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम विक्की ओस्तवाल को मौका दे सकती थी। लेकिन ऋषभ पंत में उन पर भरोसा नहीं जताया।

प्रवीन दुबे को नहीं मिला मौका

30 साल के अनुभवी लेग स्पिनर पर प्रवीन दुबे भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ लंबे समय से बने हुए हैं। लेकिन इस सीजन प्रवीण दुबे को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पिछले 4 साल से दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहे प्रवीण दुबे अब तक दिल्ली की तरफ से आईपीएल में सिर्फ चार मैच ही खेल सके हैं। दुबे के नाम लिस्ट में 21 तो घरेलू टी-20 में 24 विकेट है।

यश को बिठाया बाहर

वही साल 2022 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले यश धुल भी पिछले 3 साल से दिल्ली कैपिटल का हिस्सा हैं। पिछले सीजन उन्हें चार मैच में खेलने का मौका भी मिला था। लेकिन साल 2024 में आईपीएल के एक भी मैच में यश को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम इन खिलाड़ियों पर दांव लगाती तो शायद टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+