हनीमून से पहले दीपक चाहर को मिली वार्निंग, बहन मालती ने कहा- पीठ का ध्यान रखना, इस साल वर्ल्ड कप भी है

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार, 1 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ करीबी रिश्तेदारों और परिवार के मौजूदगी में आगरा के जेपी पैलेस में शादी की। दोनों काफी टाइम से एक दूस

Malti Chahar

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर बुधवार, 1 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ करीबी रिश्तेदारों और परिवार के मौजूदगी में आगरा के जेपी पैलेस में शादी की। दोनों काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद दीपक चाहर की बहन मालती चाहर (Malti Chahar) ने दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। बधाई के साथ-साथ मालती ने दीपक को हनीमून पर जाने से पहले एक अहम सलाह भी दे डाली।

Recommended Video

    Malti Chahar ने की Deepak Chahar कि खिंचाई, Honeymoon को लेकर कहा ये| वनइंडिया हिन्दी | #Cricket
    हनीमून पर रखना खास ध्यान

    हनीमून पर रखना खास ध्यान

    मालती चाहर ने ट्वीट कर लिखा- ''अब लड़की हमारी हुई, दोनों को वैवाहिक जीवन की ढेर सारी शुभकामनाए। हनीमून के दौरान अपनी पीठ का खास ख्याल रखना, क्योंकि वर्ल्ड कप करीब है।'' बता दें कि इस साल फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान दीपक चोटिल मांसपेशियों में खिंचाव के चलते सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद बैंगलोर स्थिति नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में वह अपनी पीठ चोटिल करा बैठे थे। जिस कारण वह आईपीएल 2022 में एक भी मैच नहीं खेल सके। मेगा ऑक्शन में चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा था।

    इस साल खेला जाएगा वर्ल्ड कप

    इस साल खेला जाएगा वर्ल्ड कप

    चोट के चलते पिछले चार महीनों से दीपक चाहर खेल के मैदान के दूर है। इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसको लेकर दीपक चाहर से बहुत सी उम्मीदें लगाई जा रही है। पिछले साल यूएई में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया के लिए बहुत खराब रहा था। पहले ही राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था, लेकिन इस बार टीम को खिताबी जीत के लिए फेवरेट माना जा रहा है। टीम को अगर विश्व कप में धमाल मचाना है, तो दीपक को भी जल्द फिट होना पड़ेगा।

    गेंद और बल्ले से अहम है दीपक

    गेंद और बल्ले से अहम है दीपक

    दीपक चाहर टीम इंडिया के लिए गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत की ओर से खेले 20 टी20 मैचों में उन्होंने 22.27 की औसत से कुल 26 विकेट चटकाए हैं। वनडे में भी उनके नाम पर 7 मैचों में 10 विकेट दर्ज है। इसके अलावा दीपक एकदिवसीय फॉर्मेट में दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वह निचले क्रम में बढ़िया बल्लेबाज की भूमिका बखूबी निभा सकते हैं।

    बहुत फेमस है मालती चाहर

    बहुत फेमस है मालती चाहर

    दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। मालती को सबसे पहली पहचान आईपीएल 2018 से मिली थी। 2018 के सीजन में उनको मिस्ट्री गर्ल के नाम से जाना जाता था। दरअसल, दीपक ने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था और मालती चेन्नई का हर मैच देखने के लिए स्टेडियम आती थी। वहीं से उनको आईपीएल मिस्ट्री गर्ल का नाम मिला। मालती खुद को चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे बड़ा फैन बताती है। मालती पेशे से एक मॉडल और एक्टर है। 2018 में वह ‘Genius' फिल्म में नजर आ चुकी है। क्रिकेट फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता देखते ही बनती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+