Mumbai Indians को था वैभव सूर्यवंशी का डर! दीपक चाहर ने ऐसे बिछाया OUT का जाल, MI के गेंदबाज ने किया खुलासा

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए तूफानी शतक जड़ने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भले ही फैंस के दिल जीत लिए हों, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें आउट करने की खास तैयारी की थी। मैच नंबर 50 में दीपक चाहर की गेंद पर जैसे ही सूर्यवंशी दो गेंदों में खाता खोले बिना आउट हुए, सबका ध्यान इस बात पर गया कि MI ने इस युवा बल्लेबाज के खिलाफ इतनी जल्दी कैसे कामयाबी पा ली। अब खुद दीपक चाहर ने इसका राज खोल दिया है।

MI के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बारे में खुलकर बात की। सूर्यवंशी पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ अपनी तीसरी पारी में ही 35 गेंदों में शतक जड़ दिया और टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, वह मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपना जादू नहीं दोहरा सके।

Rajasthan Royals

वैभव को आउट करने के बाद क्या बोले चाहर?
चाहर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'मुझे लगता है कि जब RR ने GT के खिलाफ मैच खेला तो उसने एक शानदार पारी खेली। इसलिए हर बल्लेबाज का एक पैटर्न होता है। कहीं वह मजबूत है, तो कहीं कमजोर होता है।

'हर बल्लेबाज के लिए बनाते हैं प्लान'
उन्होंने आगे बताया कि, 'इसलिए एक गेंदबाज और एक यूनिट के तौर पर, हम हर बल्लेबाज के लिए प्लान बनाते हैं, सिर्फ उसके लिए नहीं। लेकिन हां, और कभी-कभी योजना काम करती है, कभी-कभी काम नहीं करती। इसलिए आज यह हमारे पक्ष में गया, हम भाग्यशाली थे, लेकिन आप जानते हैं कि वह एक अच्छी प्रतिभा है और मुझे लगता है कि वह आने वाले भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगा।'

सूर्यवंशी के जल्दी आउट होने के बाद राजस्थान ने MI के शक्तिशाली गेंदबाजी अटैक के सामने घुटने टेक दिए और 218 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 117 रनों पर ऑल आउट हो गई। नतीजतन, वे मैच 100 रनों से हार गए और जीत ने मुंबई को प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंचा दिया।

MI के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 (38) रनों की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। इस मैच के बाद राजस्थान प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+