DC vs PBKS: जो कोहली-रोहित भी नहीं कर सके केएल राहुल ने किया वो कमाल, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

DC vs PBKS Kl Rahul Record: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रचा गया। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रनों का ऐसा तूफ़ान खड़ा किया, जिसमें आईपीएल के 19 साल पुराने कई बड़े रिकॉर्ड्स उड़ गए। राहुल ने महज 67 गेंदों में नाबाद 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इसी के साथ वे आईपीएल इतिहास में 150 रनों का जादुई आंकड़ा छूने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

जो कोई नहीं कर सका राहुल ने कर दिखाया (DC vs PBKS Kl Rahul Record)

आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान भारतीय बल्लेबाजों ने कई शतक जड़े हैं, लेकिन 150 रनों की दहलीज को आज तक कोई पार नहीं कर सका था। अब तक 150+ का स्कोर केवल विदेशी खिलाड़ियों (क्रिस गेल-175* और ब्रेंडन मैकुलम-158*) के नाम था। केएल राहुल अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं, और वे ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय हैं।

DC vs PBKS 1

पंत के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत (128*) के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ओपनर पाथुम निसांका (11) को अर्शदीप सिंह ने जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद मैदान पर शुरू हुआ राहुल और नीतीश राणा का तांडव।

दिल्ली ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर

दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की विशाल साझेदारी की। नीतीश राणा बदकिस्मत रहे और महज 9 रन से अपना शतक चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। राहुल ने अपनी 152 रनों की पारी में 16 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए। यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है।

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और जैवियर बार्टलेट को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे रनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा सके। राहुल ने अपना शतक महज 47 गेंदों में पूरा किया और उसके बाद अगली 20 गेंदों में 52 रन कूटकर 150 का आंकड़ा पार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+