DC vs MI: 'अरे बस कर यार,' रोहित ने तिलक वर्मा की भावुक बात पर दिया जवाब, वीडियो वायरल
DC बनाम MI: मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने दो अहम अंक जुटाए।

DC बनाम MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में रोहित शर्मा की फिफ्टी अहम रही। रोहित ने दो अर्धशतकीय भागीदारियां करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। उनकी पहली साझेदारी इशान किशन के साथ हुई। इसके बाद तिलक वर्मा के साथ भी रोहित शर्मा की अहम भागीदारी हुई। तिलक वर्मा से जब रोहित शर्मा ने मैच के बाद इस बारे में सवाल किया तो उनका शानदार जवाब था। रोहित ने भी अपने इस खिलाड़ी की बातों का मजेदार तरीके से समर्थन किया। (Image Credit: IPL Twitter/SS)
रोहित शर्मा ने किया तिलक वर्मा से सवाल
आईपीएल के ट्विटर हैंडल पर शेयर वीडियो में रोहित ने तिलक से अपने इस अनुभव के बारे में पूछा। तिलक वर्मा ने कहा कि मैं सोच रहा था कि आपके साथ खेलने का मौका कब मिलेगा। मैं यह साझेदारी करके काफी खुश हूं। तिलक वर्मा ने कहा कि आपके साथ खेलने का मेरे बचपन से एक सपना था। इस पर रोहित शर्मा ने कहा कि बस कर यार। रोहित शर्मा इस सम्मान से अभिभूत हो गए थे।
पहली जीत पर तिलक वर्मा की प्रतिक्रिया
तिलक वर्मा ने यह भी कहा कि दो मैच हम हार गए थे इस वजह से एक मैच जीतकर मूमेंटम आने का इंतजार था। पिछले साल मूमेंटम काफी देर से आया था। इस मैच में जीत के साथ हमनें मूमेंटम हासिल कर लिया है। मुझे आपके साथ साझेदारी का मौका मिल गया और मैंने सोचा था कि इस मौके का मैं पूरा फायदा उठाऊंगा। साझेदारी से मुझे काफी ख़ुशी मिली।
रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार अर्धशतक
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अरुण जेटली स्टेडियम में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 45 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा के बल्ले से भी 29 गेंदों में 41 रन आये। दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट पर 173 रन बनाते हुए सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications