DC vs LSG: दिल्ली के लिये डेविड वॉर्नर की हुई घर वापसी, लखनऊ ने जीता टॉस
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 15वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर 2 मैचों में जीत हासिल कर पहुंची लखनऊ सुपर जाएंटस का सामना ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ सीजन का आगाज किया था लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ वो जीत की दहलीज पर पहुंच कर अचानक बिखर गई थी और हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत की राह पर लौटने की ओर देख रही है।

वहीं लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद हार का सामना किया था, लेकिन उसके बाद से केएल राहुल की टीम ने दो बड़े और अच्छे मैचों में जीत हासिल की है। लखनऊ की टीम ने दिल्ली से खेल चुके कई खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल किया है जिसकी वजह से यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है।
और पढ़ें: MI vs KKR: एक ओवर में 35 रन ठोंक पैट कमिंस ने कोलकाता को जिताया मैच, लगाया IPL का सबसे तेज अर्धशतक

लखनऊ ने मनीष पांडे को किया बाहर
डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गये इस मैच में लखनऊ सुपरजाएंटस के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राहुल ने साफ किया है कि हम इसका कुछ खास कारण नहीं बता सकते लेकिन इस मैदान पर ओस आने की काफी उम्मीद है तो हम बाद में रनों का पीछा करना चाहते हैं। लखनऊ की टीम ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है और मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौथम को मौका दिया गया है।

दिल्ली ने किये 3 बदलाव
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये कप्तान ऋषभ पंत ने 3 बदलाव किये हैं। ऋषभ पंत ने बताया कि मनदीप सिंह की सरफराज खान को मौका दिया गया है तो वहीं पर डेविड वॉर्नर को टिम सेफर्ट को मौका दिया गया है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया भी फिट हो गये हैं और खलील अहमद की जगह उन्हें प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है। डेविड वॉर्नर के लिये इस मैच में घर वापसी हुई है, जिन्होंने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली के खेमे के साथ की थी तो वहीं पर अब लंबे समय बाद वापस लौटे हैं।

जानें कैसी है प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्टजे












Click it and Unblock the Notifications