MI vs KKR: एक ओवर में 35 रन ठोंक पैट कमिंस ने कोलकाता को जिताया मैच, लगाया IPL का सबसे तेज अर्धशतक

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 14वां मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। मुंबई इंडियंस की टीम लगातार दो मैचों में हार का सामना करने के बाद अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी थी, हालांकि केकेआर के लिये इस सीजन पहली बार खेल रहे पैट कमिंस ने यह सपना तोड़ दिया और कोलकाता की टीम को तीसरी जीत दिलाकर अंकतालिका में पहला पायदान पर पहुंचा दिया।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव (52), तिलक वर्मा (38) और कायरन पोलार्ड के दम पर 161 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 5 विकेट खोकर 16 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और सीजन की तीसरी जीत हासिल की।

और पढ़ें: 'वो लगातार खुद को साबित कर रहा है', अख्तर ने बताया पंत-राहुल-बुमराह के बजाय कौन है भारतीय कप्तान का दावेदार

पावरप्ले में मुंबई की अच्छी शुरुआत

पावरप्ले में मुंबई की अच्छी शुरुआत

रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने पावरप्ले के अंदर सिर्फ 35 रन बनाकर अपने दो विकेट खो दिये थे। टिमिल मिल्स ने 5वें ओवर में अजिंक्य रहाणे (12) को डैनियल सैम्स के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई तो वहीं पर डैनियल सैम्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर (10) को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया। पावरप्ले की समाप्ति पर दोनों टीमें मैच में बनी हुई नजर आ रही थी।

मुरुगन अश्विन-मिल्स ने जगाई जीत की उम्मीद

मुरुगन अश्विन-मिल्स ने जगाई जीत की उम्मीद

इसके बाद मुरुगन अश्विन ने मुंबई इंडियंस की टीम की जीत की उम्मीदों को जगाया और ऐसा लगा कि शायद आज मुंबई की जीत का खाता खुल जायेगा। 12 गेंदों में 2 छक्के लगाकर 17 रन बना चुके सैम बिलिंग्स को मुरुगन अश्विन ने 10वें ओवर में आउट कर वापस पवेलियन भेजा तो वहीं पर तुरंत बल्लेबाजी करने आये नीतिश राणा (8) को अगले ओवर में डैनियल सैम्स के हाथों कैच कराया और वापस पवेलियन भेजा। यहां पर आंद्रे रसेल ने 5 गेंदों में 11 रन बनाकर तेजी से रन बनाने शुरू कर दिये लेकिन टिमिल मिल्स ने उनका विकेट लेकर मुंबई की जीत की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया।

पैट कमिंस ने बदल दिया मैच

इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस बल्लेबाजी करने आये जिन्होंने महज 14 गेंदों में न सिर्फ मैच बदल दिया बल्कि मैच खत्म कर दिया। पैट कमिंस ने 15 गेंदों का सामना कर 4 चौके 6 छक्के लगाकर नाबाद 56 रनों की पारी खेली और महज 16 ओवर में मैच को खत्म कर दिया। पैट कमिंस ने महज 14 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोंक कर आईपीएल की तीसरी फिफ्टी लगाई और आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में केएल राहुल की बराबरी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+