DC vs KKR Playing 11: कौन अंदर, कौन बाहर, दिल्ली-केकेआर मैच में होंगे बड़े बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग 11
DC vs KKR Playing 11: दिल्ली कैपिटल्स मंगलवार यानी 29 अप्रैल को आईपीएल 2025 के अहम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला प्लेऑफ क्वालिफिकेशन के लिहाज से दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा। दिल्ली अपने पिछले मैच में आरसीबी से हार गई थी और अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई थी, जबकि केकेआर का आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था।
दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी (DC vs KKR Playing 11)
आईपीएल 2025 के लीग चरण में सिर्फ़ 23 मैच बचे हैं, ऐसे में यहां से मिलने वाली हार टीमों को प्लेऑफ से दूर कर सकती है। टीम की एक गलती उसे प्लेऑफ़ क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर कर सकती है। प्लेइंग 11 के मामले में दिल्ली की टीम गेंदबाजी में टी. नटराजन को मौका दे सकती है। अगर टी. नटराजन पूरी तरह से फिट होते हैं तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

गेंदबाजी विभाग में सुधार की जरूरत
दिल्ली की टीम के लिए गेंदबाजी विभाग में सुधार की जरूरत है, खासकर पिछले मैच में जब वह कमजोर साबित हुई। कोलकाता के खिलाफ अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम को अब बदलाव की आवश्यकता हो सकती है, और ऐसा लगता है कि दुश्मंथा चमीरा को बाहर करके टी नटराजन को मौका दिया जा सकता है। दिल्ली की बल्लेबाजी में किसी तरह की बदलाव की उम्मीद नहीं है।
आरसीबी के खिलाफ मिली थी हार
दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लिया था, जबकि मोहित शर्मा को बाहर किया था। कोलकाता के खिलाफ भी दिल्ली शायद इसी रणनीति को अपनाए, जिसमें आशुतोष और मोहित को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। फाफ डु प्लेसी की वापसी के साथ उनकी जगह पक्की लगती है, और वह इस मैच में भी अपनी स्थिति बनाए रखेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसी, करुण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, मोहित शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, टी. नटराजन।
कोलकाता नाइट राइ़डर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पावेल, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मानवंत कुमार एल।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, मोइन अली, रमनदीप सिंह।'












Click it and Unblock the Notifications