DC vs GT: अहमदाबाद में गुजरात को मात देना दिल्ली के लिए नहीं होगा आसान, जानें संभावित प्लेइंग-11
IPL 2023, GT vs DC Playing 11: आज का मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की तुलना में गुजरात टाइटंस की टीम मजबूत स्थिति में है।

IPL 2023, DC vs GT Match: आईपीएल में इस सीजन का 44वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। टाटा आईपीएल के इस सीजन में पहली बार गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अंक तालिका में जीटी सबसे ऊपर विराजमान है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स सबसे नीचे है। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के इस सीजन में आठ मैच खेले जहां उन्होंने छह मैच जीते, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस सीजन में आठ मैच खेले जहां वे अब तक दो गेम जीतने में सफल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज करो या मरो का मुकाबला
कप्तान डेविड वार्नर की अगुवाई वाली डीसी के लिए आज जीटी के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला होगा। अगर दिल्ली मैच जीतने में सफल नहीं होती है, तब उसके लिए 16वें सीजन का सफर लगभग समाप्त हो जाएगा। आगे के मैच महज औपचारिकता मात्र रह जाएंगे। दोनों टीमों के बीच आज का मैच शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस ने अपना आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 49 और विजय शंकर ने 51 रन की दमदार पारी खेली थी। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी गेम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था, जहां वे उस गेम को 9 रन से हार गए थे। हालांकि, दिल्ली के लिए फिलिप सॉल्ट (59) और मिशेल मार्श (63) ने शानदार मैच खेला।
दोनों टीमों ने आईपीएल के अब तक के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ 2 मैच खेले हैं, जहां गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दोनों मैच जीते थे। पिछली बार जब वे इस सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे, तब गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया था।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पांड्या (कप्तान) रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एरिक नार्जे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications