GT vs DC Pitch Weather Report: गुजरात और दिल्ली के बीच मैच आज, जानें अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
IPL 2023, GT vs DC Pitch Report: आज का मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। एक तरफ जहां, गुजरात टाइटंस की टीम मजबूती स्थिति में है, तो वहीं दिल्ली अखिरी पायदान से बाहर निकले की कोशिश में है।

IPL 2023, DC vs GT Match: आईपीएल का 44वां मैच आज, 2 मई को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। डीसी के लिए आज जीटी के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला होगा। अगर दिल्ली मैच जीतने में सफल नहीं होती है, तब उसके लिए 16वें सीजन का सफर लगभग समाप्त हो जाएगा। आगे के मैच महज औपचारिकता मात्र रह जाएंगे। आइए जानते हैं जीटी बनाम डीसी मुकाबले में बल्लेबाज और गेंदबाजों को मिलेगा पिच का साथ या बदलेगा मौसम का मिजाज।
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले आठ मैचों में से छह जीते हैं, वहीं दिल्ली ने अभी तक आठ मैच में छह गंवा दिए हैं। हालांकि, दो मैच में उन्हें जीत मिली है। एक तरफ जहां गुजरात की टीम अंक तालिका में सर्वाधिक 12 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम सबसे कम चार अंक के साथ आखिरी स्थान है। दोनों टीमों के बीच आज का मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को अधिक सफलता मिली है। 1 लाख 32 हजार दर्शकों की क्षमता वाला ये स्टेडियम गुजरात टाइटंस का घरेलू मैदान है, जोकि हाई स्कोरिंग मैच के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद लाल और काली मिट्टी तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों के लिए कम सपोर्टिव है। इसके अलावा मैदान बड़ा होने के कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में थोड़ी दिक्कत जरूर होती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है।
अहमदाबाद के मौसम का हाल
अहमदाबाद में फिलहाल हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज हवा की गति 2.5 किमी/घंटा रहेही, जबकि दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान वर्षा की 27% संभावना है। हालांकि, सोमवार को अहमदाबाद में बारिश हुई थी।
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, रिले रोसौव, रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल।
गुजरात टाइटंस फुल स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications