टी-20 वर्ल्ड कप के बीच डेविड वॉर्नर की पत्‍नी का बड़ा खुलासा, सरेआम कबूली ये गलती, फैंस हैरान

David Warner wife Interview: टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि स्कॉटलैंड अभी भी रेस में बनी हुई है। स्कॉटलैंड की टीम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब हो जाती है तो फिर वह टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में क्वालीफाई कर लेगी। ऐसे में इंग्लैंड की टीम अगला मुकाबला जीतने के बाद भी टी-20 वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो जाएगी।

वॉर्नर की पत्‍नी कैंडिस का बड़ा खुलासा

टी-20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की पत्नी ने कुछ बातों का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान डेविड वॉर्नर की पत्नी ने कहा कि उनके घर के टॉयलेट में दरवाजा नहीं है। उसके पीछे उन्होंने एक बड़ी वजह बताई है। वॉर्नर की पत्‍नी कैंडिस के मुताबिक वह वॉशरूम का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पेट में गैस की समस्या बनी रहती है।

David Warner 1

फैंस हुए हैरान

इंटरव्यू में अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि अगर डेविड वॉर्नर टॉयलेट में होते हैं। तब तक वह अपनी दातों को ब्रश से साफ कर लेती हैं। कैंडिस वंडर ने एक पॉडकास्ट 'बैकस्टेज विद कपूर एंड मैट्टी जोन्स' में इन बातों का खुलासा किया। वॉर्नर की पत्नी के इन बातों को सुनने के बाद क्रिकेट फैंस भी हैरान हैं।

खर्चीले इंसान हैं वॉर्नर

डेविड वॉर्नर को लेकर कैंडिस ने बताया कि डेविड वॉर्नर जहां पैसा खर्च करना पसंद करते हैं। वही वह इस मामले में वह थोड़ी कंजूस हैं। उन्होंने कहा कि डेविड वार्नर काफी खर्चीला इंसान है। लेकिन वह पैसों की बचत करती है। उन्होंने यह भी कहा कि डेविड वॉर्नर के फोन पर कोई भी बैंकिंग ऐप नहीं है। डेविड वार्नर यह सारी जिम्मेदारी उन पर ही छोड़ देते हैं।

फॉर्म में लौटे वॉर्नर

बता दें कि आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए डेविड वॉर्नर का फॉर्म अच्छा नहीं रहा था। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में वह एक बार फिर से अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान डेविड वॉर्नर ने बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ बेहतरीन पारियां भी खेली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+