डेविड वार्नर का टेस्ट करियर अभी नहीं हुआ है खत्म, WTC Final से पहले कोच ने दी बड़ी अपडेट

World Test Championship: ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा एक तरह से रिकी पोंटिंग के दावे को खारिज कर दिया है और कहा है कि टीम प्रबंधन लगातार डेविड वार्नर से उनकी योजनाओं के बारे में बात कर रहा है।

David Warner Test career

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ( Andrew McDonald) ने डेविड वार्नर के टेस्ट वार्नर (David Warner Test Career) पर बात की है जो हाल में सम्प्न्न हुई बॉर्डर गावस्कर में जूझते हुए नजर आए थे। रिकी पोंटिंग ने तब कहा था कि वार्नर ने टेस्ट करियर में अपनी शर्तों पर संन्यास लेने का मौका गंवा दिया है। उनको बीजीटी सीरीज से पहले सिडनी टेस्ट के दौरान अपने घरेलू दर्शकों के सामने ही रेड बॉल फॉर्मेट को अलविदा कह देना चाहिए था।

मैकडॉनल्ड ने कहा कि डेविड वार्नर हमारे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्लान में पूरी तरह से शामिल हैं, वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वापस आ रहे हैं और अपनी चोट से रिकवर हो चुके हैं, तो हम वार्नर को वनडे सीरीज में देखेंगे और फिर तय करेंगे आगे क्या करना है।

बता दें वार्नर ने सिडनी टेस्ट में 200 रन बनाए थे जिसके चलते पंटर चाहते थे कि वहीं पर सम्मानजनक विदाई ले लें। उस पारी को छोड़ दिया जाए तो वार्नर ने पिछले कुछ समय से टेस्ट पारियों में लगातार निराश ही किया है। माना जा रहा है कि उनको 7 जून को इंग्लैंड के ओवल में होने जा रहे टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मुकाबले में बाहर ही रखा जाएगा। ट्रेविड हेड ने फिलहाल अच्छी तरह से उनकी जगह ले ली है और वे भी वार्नर की तरह तेज शुरुआत देने में सक्षम हैं।

लेकिन हेड कोच अभी अपनी सीनियर खिलाड़ी को निराश नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि हर खिलाड़ी अपने तरीके से चीजों को फिनिश करना चाहता है। कुछ चाहते हैं करियर को अपने तरीके से समाप्त करें तो कुछ को टीम से ड्रॉप किए जाने तक कोई फर्क नहीं पड़ता। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 17 मार्च को पहला वनडे मैच खेलेगी। ये तीन मैचों की अहम सीरीज होगी जहां स्टीव स्मिथ पैट कमिंस के स्थान पर टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। कमिंस मां की बीमारी के चलते घर लौट गए थे लेकिन पिछले सप्ताह वे चल बसी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+