बच्चन पांडे के 'मार खाएगा' सॉन्ग पर जुनूनी हुए वार्नर, डांस करके अक्षय कुमार से पूछा सवाल
नई दिल्ली, 2 मार्च: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर भारतीय संगीत और फिल्मों के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। वार्नर भारत में अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए भारतीय फिल्मों और संगीत पर कुछ ना कुछ वीडियो जारी करते रहते हैं और यह भारत में उनके फैंस को बहुत पसंद भी आती है। वार्नर ने आने वाली बॉलीवुड की फिल्म बच्चन पांडे पर भी एक वीडियो शेयर की है।

'मार खाएगा'
बच्चन पांडे फिल्म में 'मार खाएगा' नाम का गाना है जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं और डेविड वॉर्नर ने इस गाने के कुछ स्टेप्स करके वीडियो क्लिप पर दिखाए हैं और वह काफी अच्छे दिख रहे हैं। वॉर्नर वीडियो में अपने हाव-भाव और गाने से होठों की तालमेल में भी बहुत अच्छे दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस वीडियो में अक्षय कुमार को भी टैग किया और उनसे पूछा कि वह किस तरह से परफॉर्म कर रहे हैं। इस वीडियो पर पहले ही लाखों में लाइक आ चुके हैं और अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो को पोस्ट भी किया है।

अक्षय कुमार ने वार्नर के डांस की तारीफ की है
बॉलीवुड सुपरस्टार ने वार्नर के डांस की तारीफ की है और कहा है कि मेरे भाई आपने बिल्कुल गेंद को पार्क से बाहर फेंकने का कारनामा करके दिखाया है। सोशल मीडिया पर वार्नर को अक्सर वीडियो में डांस करते हुए और भारतीय फिल्मी सितारों के साथ अपने चेहरों को बदलते हुए देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की मैदान से बाहर यह पर्सनैलिटी भारतीय फैंस को बहुत पसंद आती है। वार्नर ने मैदान में जितने आक्रमक होते हैं, ऑफ फील्ड में उतने ही पारिवारिक और लोगों से घुलने मिलने वाले और मस्त मौला किस्म के इंसान नजर आते हैं।
पाकिस्तान में हैं डेविड वार्नर-
हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर मार्क वहलबर्ग के साथ कुछ समय बिताया था और अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। फिलहाल डेविड वॉर्नर भारत के पड़ोस में ही है क्योंकि वे पाकिस्तान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में आए हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 24 साल बाद पाकिस्तान की धरती पर यह दौरा किया है और इसको अपने आप में काफी ऐतिहासिक माना जा रहा है। टेस्ट सीरीज के अलावा दोनों टीमें तीन मैचों की वन-डे इंटरनेशनल सीरीज और एक टी-20 मुकाबला भी खेलते नजर आएंगे। हालांकि डेविड वॉर्नर केवल टेस्ट मैचों में ही नजर आएंगे क्योंकि उनको सफेद गेंद सीरीज में आराम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications