वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को बनाया टीम का हेड कोच
सैमी ने पहले भी कोचिंग की है। पाकिस्तान सुपर लीग और कैरेबियन प्रीमियर लीग में वह बतौर कोच काम कर चुके हैं।

Daren Sammy West Indies Head Coach: वेस्टइंडीज बोर्ड ने सफेद गेंद प्रारूप के लिए नए हेड कोच की घोषणा कर दी है। पूर्व कप्तान डैरेन सैमी को यह जिम्मेदारी दी गई है। सैमी की इस प्रारूप में समझ काफी धाकड़ रही है और वह टीम को टी20 वर्ल्ड कप भी जिताने में सफल रहे थे। उनकी नियुक्ति का ऐलान सोशल मीडिया पर किया गया।
सैमी का कार्यकाल जून में यूएई के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के साथ शुरू हो जाएगा। सैमी के अलावा टेस्ट मैचों के लिए पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज आंद्रे कोली को हेड कोच बनाया गया है। टेस्ट के अलावा वह विंडीज ए टीम के कोच भी होंगे।
अपनी नियुक्ति को लेकर सैमी ने कहा कि यह काम चुनौती वाला होगा लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं वास्तव में इस मौके के इंतजार में हूं और जिस तरह के खिलाड़ी हमारे पास है, इससे ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट पड़ेगा। मैं जिस तरह एक खिलाड़ी के रूप में अप्रोच रखता था, उसी तरह अब भी रखने वाला हूं।
गौरतलब है कि साल 2012 और 2016 में सैमी टीम के कप्तान थे और दो बार विंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग में भी वह कोचिंग की भूमिका में रहे हैं। उनको कोचिंग का अनुभव है। पेशावर जाल्मी टीम के लिए सैमी कोचिंग कर चुके हैं। इसके अलावा कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया के लिए भी वह कोच की भूमिका निभा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications