'अगर तुम मुस्लिम धर्म अपनाते हो तो जन्नत मिलेगी....', पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर ने बयां किया दर्द
Danish Kaneria Shares Old Video: पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की थी। इस जीत के हीरो रहे पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए और उसके बाद अपनी विनिंग पारी गाजा अटैक के पीड़ितों को समर्पित कर दी।
स्टेडियम में लगे जय श्री राम के नारे: मोहम्मद रिजवान ने इसके साथ ही लिखा कि अल्लाह पूरे मुस्लिम समुदाय पर रहम बनाए रखना। रिजवान की इस सोशल मीडिया पोस्ट के साथ ही कई तरह के विवाद भी खड़े हुए थे। जब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मैच खेलने उतरी और मोहम्मद रिजवान 49 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौटे तो स्टेडियम में मौजूद भारतीय क्रिकेट फैंस में जोर जोर से जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया।

मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में कैसे हिंदू क्रिकेट या हिंदुओं पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जाता है इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान से पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं।
मुस्लिम धर्म अपनाने पर मिलेगी जन्नत: दरअसल अहमद शहजाद दिलशान से कहते हैं अगर तुम मुस्लिम बन जाते हो तो फिर तुम अपने जीवन में कुछ भी कर लो तुमको जन्नत ही मिलेगी। सोशल मीडिया पर दानिश द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शेयर करते हुए कनेरिया ने लिखा चाहे ड्रेसिंग रूम हो प्ले ग्राउंड हो या फिर डिनर टेबल या मेरे साथ रोज होता था।
कनेरिया ने शेयर किया वीडियो: इसके बाद दानिश ने एक और वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट क्रिकेटर वकार यूनिस कहते हुए देखे जा सकते हैं कि रिजवान ने शतक लगाने के बाद हिंदुओं के सामने नमाज पढ़ी जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा। दानिश कनेरिया इन दोनों वीडियो के माध्यम से यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि पाकिस्तान में किस तरीके से मुस्लिम धर्म लोगों पर हावी है।












Click it and Unblock the Notifications