भारत-इंग्लैंड सीरीज को लेकर हो गई बड़ी भविष्यवाणी, कौन बनेगा विजेता? नाम आया सामने!
India-England Test Series: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को लगता है कि इंग्लैंड भारत को पांच मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में 3-2 से हरा देगा। यह टेस्ट सीरीज़ 20 जून 2025 से हेडिंग्ले, लीड्स में शुरू हो रही है। स्टेन का मानना है कि सभी पांच मैच रोमांचक और करीबी होंगे, लेकिन कोई भी मुकाबला ड्रॉ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हर मुकाबले का नतीजा निकलेगा।
डेल स्टेन ने की बड़ी भविष्यवाणी (India-England Test Series)
डेल स्टेन ने यह भविष्यवाणी लॉर्ड्स में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के बाद की। जहां दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इंग्लैंड 3-2 से सीरीज़ जीतेगा। सभी मैच का नतीजा होगा, कोई आसान जीत नहीं होगी। हर मुकाबला बहुत करीबी होगा। बता दें कि भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी नहीं हैं।

भारत के लिए होगी बड़ी चुनौती
भारत की टीम इस बार थोड़ी कमजोर और युवा अनुभव वाली है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं, जो पहली बार इतने बड़े विदेशी दौरे पर भारत की कप्तानी करेंगे। भारत को 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीतने का मौका है। भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर भी फैंस की नजर रहेगी।
इंग्लैंड को मिलेगा घर पर खेलने का फायदा
इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम की अगुवाई में आक्रामक क्रिकेट खेलती है, जिसे 'बैज़बॉल' कहा जाता है। हालांकि, उनकी टीम भी कई चोटों से जूझ रही है, खासकर गेंदबाजी विभाग में टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। इसके बावजूद इंग्लैंड अपने घर पर भारत के मुकाबले काफी ताकतवर दिखाई पड़ रही है। उन्हें पिच का फायदा मिलेगा।
डब्ल्यूटीसी फाइनल पर स्टेन ने क्या कहा
डेल स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका की जीत पर खुशी जताई और अपनी टीम की लगातार सात टेस्ट जीत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच जीतना कभी आसान नहीं होता। हमारी टीम ने लगातार सात मैच जीतकर फाइनल में पहुंची और फिर ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।












Click it and Unblock the Notifications