CWG 2022: बड़े इवेंट्स में ऑस्ट्रेलिया के सामने धराशाई हो जाती है भारतीय महिला क्रिकेट टीम, देखें लिस्ट

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।

नई दिल्ली, 8 अगस्त: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से मुकाबले को जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं भारत की झोली में सिल्वर मेडल आया।

India Women

एक समय भारतीय टीम की जीत आसान लग रही थी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए भारत को फाइनल में पटखनी दी और स्वर्ण पदक जीतने का सपना चूर कर दिया।

वनडे विश्वकप 2005
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी बड़े इवेंट्स के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को हराया हो। इससे पहले भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम कई बड़े इवेंट्स के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने धराशाई हो गई है। 2005 वनडे विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने भारत को काफी अंतर से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 215 रन बनाए थे। इस मैच में कैरेन रोल्टन ने शतक और लीजा स्टालेकर ने अर्धशतक जड़ा था। जवाब में भारतीय टीम 117 रन पर सिमट गई थी।

टी20 विश्वकप 2020
टी20 विश्वकप 2020 में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। निर्णायक मुकाबले में भारतीय महिलाओं का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 185 रनों का लक्ष्य दिया था। उनकी ओर से एलिसा हिली ने 75 और बेथ मूनी ने 78 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पूरी तरह घुटने टेक दिए और 99 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट ने 4 और जेस जोनासन ने 3 विकेट अपने नाम किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+