CWG 2022: भारतीय महिला टीम ने बारबाडोस को 100 रन से हराया, सेमीफाइनल में इस टीम से होगा सामना

र्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है।

बर्मिंघम, 4 अगस्त: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। बुधवार देर रात भारत और बारबाडोस के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में पूरे 100 रन से जीता। बारबाडोस के सामने जीत के लिए 163 रन का टारगेट था, लेकिन टीम 20 ओवर में 62/8 का स्कोर ही बना सकी और मैच हार गई।

ये भी पढ़ें- CWG 2022: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, भारत की झोली में कुल 18 पदक

कमाल कर दिया रेणुका

कमाल कर दिया रेणुका

भारतीय महिला टीम की जीत में सबसे बड़ा हाथ युवा तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर का रहा। रेणुका ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनके खाते में 4 विकेट आए थे। रेणुका के अलावा मेघना सिंह, स्नेह राणा, राधा यादव और कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1-1 विकेट मिला। बारबाडोस की ओर से किशोना नाइट (16) टॉप स्कोरर रही।

जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाई फिफ्टी

जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाई फिफ्टी

इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 162 का स्कोर लगाया। स्मृति मंधाना तो 5 रन बनाकर ही आउट हो गई, लेकिन जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला खूब बोला। जेमिमा ने 46 गेंदों पर 56 रन का नाबाद पारी खेली। उनके अलावा शैफाली वर्मा ने भी 26 गेंदों में 43 रन बनाए। आखिरी में दीप्ति शर्मा ने भी तेज तर्रार पारी खेलते हुए 28 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटी।

सेमीफाइल की तस्वीर साफ

सेमीफाइल की तस्वीर साफ

कॉमनवेल्थ गेम्स के क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों ने जगह बनाई है। टीम इंडिया का सामना ग्रुप B की टेबल टॉपर टीम इंग्लैंड या न्यूजीलैंड से होगा। बारबाडोस के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट इवेंट में भी देश के लिए पदक की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

दोनों सेमीफाइनल मैच शनिवार 6 अगस्त को खेले जाएंगे। वहीं, तीसरे स्थान का मुकाबला और गोल्ड मेडल के लिए टूर्नामेंट का फाइनल 7 अगस्त को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+