CWG 2022, IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग-11 में दो बदलाव
बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा
बर्मिंघम, जुलाई 31: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा, जहां पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Recommended Video
टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी और पहले ही मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3 विकेट से मिली हार का सामना करना पड़ा था। कंगारू टीम के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने 19वें ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
वहीं, पाकिस्तान भी अपना पहला मैच हारकर आ रही है। पाक टीम को बारबाडोस ने 15 रन से हराया था। अब मेडल की रेस में खुद को जिंदा रखने के लिए दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत बहुत जरूरी है।
भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड रिकॉर्ड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 9 जबकि पाक ने केवल 2 में जीत दर्ज की है। ऐसे में इस मैच के लिए हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इंडिया को जीत का फेवरेट माना जा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, सब्भिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।
पाकिस्तान महिला टीम: इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), ओमैमा सोहेल, बिस्माह मारूफ (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा नसीम, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन, डायना बेग, अनम अमीन।
ये भी पढ़ें- 'वह रोमांचक क्रिकेटर है, उसे फेल होने पर भी बाहर ने करें', इस भारतीय खिलाड़ी के समर्थन में उतरे गिलक्रिस्ट












Click it and Unblock the Notifications