‘वह रोमांचक क्रिकेटर है, उसे फेल होने पर भी बाहर ने करें’, इस भारतीय खिलाड़ी के समर्थन में उतरे गिलक्रिस्ट
पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत का समर्थन किया है।
नई दिल्ली, जुलाई 31: पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत का समर्थन किया है। गिलक्रिस्ट का ऐसा कहना है कि पंत बहुत ही रोमांचक क्रिकेटर है और मैं टीम मैनेजमेंट व चयनकर्ताओं को ये ही कहूंगा की उनके लगातार फेल होने के बाद भी उनको टीम से बाहर न किया जाए। बता दें कि इंग्लैंड दौरे से पहले लिमिटेड ओवर्स में ऋषभ पंत की खराब फॉर्म को लेकर काफी सवाल उठाए गए थे।
ये भी पढ़ें- Rishabh Pant के शतक के बाद खुशी से झूम उठी उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, शेयर किया स्पेशल मैसेज

पंत पर रखना होगा भरोसा
एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि, ''पंत देखने के लिए सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से एक है। मुझे लगता है कि वह सिर्फ मंच पर रोशनी बिखेरने का काम करते हैं और जब वह खेल रहे होते हैं तो एक बिजली का माहौल बनाता है, यह अद्भुत है।"
गिलक्रिस्ट ने आगे टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सलाह देते हुए कहा कि, "BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को बस उनके साथ धैर्य रखने की जरूरत होगी। कुछ पारियों में अगर वह स्कोर नहीं करते हैं तो उन्हें पंत पर बहुत कठोर नहीं होना चाहिए, क्योंकि आप प्राकृतिक स्वभाव को दबाना नहीं चाहते।''

एडम से होती है तुलना
क्रिकेट के कई जानकार ऋषभ पंत की तुलना एडम गिलक्रिस्ट से कर चुके हैं। इसमें कोई शक भी नहीं है। दरअसल, अपने समय में गिलक्रिस्ट भी बेखौफ अंदाज में रन बनाते थे और गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते थे। ऑस्ट्रेलिया दिग्गज को उनके आक्रामक रवैये के लिए जाना जाता था और पंत भी बिल्कुल वैसे ही खेलते हैं। ऋषभ की आक्रामक शैली बहुत हद तक उनको गिलक्रिस्ट के जैसा ही बनाती है।

मैनचेस्टर में लगाया था शतक
इंग्लैंड दौरे पर खेले गए आखिरी वनडे मैच में ऋषभ पंत ने 260 रनों के टारगेट का पीछे करते हुए केवल 113 गेंदों पर 125 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। वनडे क्रिकेट में ये उनका पहला शतक था और इसी के दम पर टीम इंडिया 8 साल के बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतने में सफल रही थी। इसके अलावा एजबेस्टन में खेले गए रिशेड्यूल पांचवें टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 111 गेंदों पर 146 और दूसरी पारी में 87 गेंदों पर 56 रन बनाए थे। मौजूदा समय में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में खेल रहे हैं।

खिलाड़ियों को मिले मौका
एडम गिलक्रिस्ट से जब भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी टी20 लीग में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह आईपीएल की ब्रांड वैल्यू को कम नहीं करेगा, यह केवल उन्हें एक ब्रांड के रूप में विकसित करेगा। अगर भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में खेल सकते हैं, लेकिन चुनौती यह है कि हम सभी अपने घरेलू सत्र एक ही समय में खेल रहे होते हैं, तो यह एक कठिन बात है, है ना?"












Click it and Unblock the Notifications