हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, T20I में बनी भारत की 'सबसे बड़ी' कप्तान

बर्मिंघम, 6 अगस्त: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड की टीम के साथ पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेल रही है। भारत इस मैच को जीतकर अगर फाइनल में पहुंचता है तो उसका रजत पदक कम से कम पक्का हो जाएगा लेकिन टीम इंडिया की नजरें इससे ऊपर ही होंगी।

स्मृति मंधाना ने इस अहम मुकाबले में अपना तेज अर्धशतक भी जड़ा

स्मृति मंधाना ने इस अहम मुकाबले में अपना तेज अर्धशतक भी जड़ा

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद जोरदार शुरुआत भी की है क्योंकि स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। इतना ही नहीं स्मृति मंधाना ने इस अहम मुकाबले में अपना तेज अर्धशतक भी जड़ा। उनकी यह पारी केवल 23 गेंदों पर आई और वे शैफाली वर्मा से बहुत आगे थी। शैफाली आम तौर पर अपनी जोड़ीदार बल्लेबाज को खुद से आगे निकलने का मौका नहीं देती हैं।

हरमनप्रीत कौर का एक कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर का एक कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड

इसके साथ ही यह भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक कप्तान के तौर पर 73वां T20 इंटरनेशनल मुकाबला था। हरमनप्रीत कौर ने धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा 72 बार भारत की कप्तानी की थी लेकिन अब हरमनप्रीत कौर उनसे एक मैच आगे निकल चुकी है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

विराट कोहली नंबर 3 पर आते हैं

विराट कोहली नंबर 3 पर आते हैं

अगर हम T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली नंबर 3 पर आते हैं जो 50 मैचों में ऐसा कर चुके हैं। मौजूदा टी-20 इंटरनेशनल कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक 34 मुकाबलों में भारत की कप्तानी की है तो वहीं संन्यास ले चुकीं मिताली राज ने 32 मुकाबलों में भारत की कप्तानी की थी।

इस मैच में दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

इस मैच में दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

इंग्लैंड- डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, नताली साइवर (c), एमी जोन्स (wk), माइया बाउचर, एलिस कैप्सी, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, फ्रेया केम्प, इस्सी वोंग, सारा ग्लेन

भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), तानिया भाटिया (wk), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह

(फोटो सौजन्य- ट्विटर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+