VIDEO: काव्या मारन का धुरंधर बीच मैदान बना सुपरमैन, पकड़ लिया आईपीएल 2025 का बेस्ट कैच!
CSK vs SRH, VIDEO: आईपीएल 2025 का 43वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। चेन्नई के लिए आईपीएल में डेब्यू मैच खेलने उतरे डेवाल्ड ब्रेविस शानदार फॉर्म में नजर आए। डेवाल्ड ब्रेविस लगातार बल्ले से रन बनाने का काम कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से चेन्नई को 180 के स्कोर तक पहुंचा देंगे। लेकिन तभी एक कमाल का कैच पकड़कर हैदराबाद के खिलाड़ी ने उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया।
कामिंडु मेंडिस ने पकड़ा कमाल का कैच (CSK vs SRH, VIDEO)
श्रीलंकाई ऑलराउंडर कामिंडु मेंडिस ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे फैंस आईपीएल 2025 का बेस्ट कैच बता रहे हैं। टॉस हारकर चेन्नई पहले बल्लेबाजी कर रही थी। जब पारी के 12 ओवर समाप्त हुए तो चेन्नई ने पांच विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था आने वाले 8 ओवर में टीम आसानी से 80 रन बना लेगी। लेकिन तभी कामिंडु मेंडिस ने डेवाल्ड ब्रेविस का कैच पकड़कर चेन्नई की उम्मीदों को तोड़ दिया।

हर्षल पटेल ने लिया अहम विकेट
हर्षल पटेल की गेंद पर ब्रेविस ने एक बड़ा शॉट खेला। इससे पहले की गेंद सीमा रेखा के बाहर जा पाती बीच में कामिंडु मेंडिस आ गए। वे लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे। कामिंडु मेंडिस ने अपनी बाई ओर भागे और फुल स्ट्रेच कर छलांग लगाा दी गेंद उनके हाथ में आ गई और उन्होंने जबरदस्त कैच पकड़ लिया। इसके साथ ही डेवाल्ड ब्रेविस को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
वायरल हो रहा वीडियो
डेवाल्ड ने 25 बॉल पर 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और चार छक्का लगाने में सफलता हासिल की। वह चेन्नई के लिए अपने पहले मैच में अर्धशतक जड़ने से चूक गए। लेकिन टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा गए। सोशल मीडिया पर कैचा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications