Mohammed Shami ने रचा इतिहास, चेन्नई के खिलाफ किया ये कमाल, बने पहले गेंदबाज
CSK vs SRH IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में पहली गेंद पर चार बार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। मोहममद शमी ने चेपॉक स्टेडियम में हैदराबाद के लिए पहला ओवर फेंका और पहली ही गेंद पर उन्होंने शेख राशिद का विकेट लिया। अभिषेक शर्मा ने पहली स्लिप में खड़े होकर बेहतरीन कैच लिया।
मोहम्मद शमी ने पहले गेंद पर लिया विकेट (CSK vs SRH IPL 2025)
सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में मोहम्मद शमी को 10 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था। शमी अब तक इस टूर्नामेंट की पहली गेंद पर जैक्स कैलिस, फिल साल्ट और केएल राहुल जैसे क्रिकेटरों के विकेट लिए थे। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर धोनी की टीम को बैकफुट पर धकेलने का काम किया।

मोहम्मद शमी का सीजन रहा है खराब
मोहम्मद शमी अब तक मौजूदा सीजन में गेंद से बहुत खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। आठ मैच खेलने के बाद वह सिर्फ छह विकेट ले पाए हैं। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच के लिए भी उनकी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने छठे मैच में मोहम्मद शमी ने चार ओवर में गेंदबाजी करते हुए 75 रन लुटा दिए थे और इस तरह अनचाहे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए थे।
आईपीएल मैच की एक पारी की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी द्वारा आउट किए गए बल्लेबाज
जैक्स कैलिस (केकेआर), दुबई में (2014)
केएल राहुल (एलएसजी), मुंबई में (डब्ल्यूएस) (2022)
फिल साल्ट (केकेआर), अहमदाबाद में (2023)
शेख रशीद (सीएसके), चेन्नई (2025)












Click it and Unblock the Notifications