CSK vs RR: धोनी ने सीएसके के लिए 200वें मैच में कप्तानी कर बनाया नया रिकॉर्ड, घरेलू मैदान पर हुए सम्मानित

महेंद्र सिंह धोनी ने बताया इस उपलब्धि को हासिल करने के दौरान के सालों में टी20 क्रिकेट कितना बदल चुका है। उन्होंने दर्शकों की तारीफ की।

 MS Dhoni say on his 200th game as CSK captain

आईपीएल 2023 के सातवें मुकाबले में आज महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। यह सीएसके के कप्तान के तौर पर धोनी का 200वां मैच है और वे ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

आईपीएल कप्तान के तौर पर धोनी- धोनी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। धोनी अभी तक आईपीएल में 213 मौकों पर कप्तानी कर चुके हैं जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पुणे सुपरजाइंट्स की टीम भी शामिल है। इस दौरान धोनी का जीत का रिकॉर्ड 58.69% है।

श्रीनिवासन ने किया सम्मानित- धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह खास उपलब्धि अपनी टीम के घरेलू मैदान एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर हासिल की। ऐसा करने वाले वे पहले आईपीएल कप्तान है। इस दौरान धोनी को एन श्रीनिवासन ने एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया है।

धोनी ने आईपीएल में कप्तान के तौर पर 212 पारियां खेलते हुए 4582 रन बनाए हैं। धोनी से ज्यादा एक कप्तान के तौर पर आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली ही ही है जिन्होंने 140 पारियों में 4881 रन बनाए हैं।

ms dhoni as captain

धोनी ने इस उपलब्धि पर क्या कहा- धोनी ने सीएसके कप्तान के तौर पर आईपीएल में अपने 200 मैच के दौरान कहा, "यह अच्छा महसूस हो रहा है और मुझे लगता है कि दर्शक भी जबरदस्त रहे हैं। एक फैक्ट ये भी है कि हमने पुराने स्टेडियम में खेला जो बहुत ही गर्म और उमस भरा था। लेकिन अब लगता है कि जैसे हम स्विजरलैंड में खेल रहे हैं।

"खेल कर अच्छा लगता है। इस दौरान हमने क्रिकेट को बदलते हुए देखा है, T20 क्रिकेट कितना ज्यादा बदल चुका है। लेकिन दर्शक बहुत ही शानदार रहे हैं।"

आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम- डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कीपर और कप्तान), सिसंदा मगाला, महेश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह

इंपैक्ट प्लेयर के 5 विकल्प: अंबाती रायडू, मिशेल सैंटनर, शुभ्रांशु सेनापति, शाइक राशिद, राजवर्धन हेंगरगेकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+