CSK vs RCB: बारिश से रद्द हुआ आज का मैच तो किसे मिलेगा प्लेऑफ़ का टिकट, चेन्नई-आरसीबी में कौन होगा बाहर
RCB vs CSK: करो या मरो वाली कहावत उस समय सबसे ज्यादा प्रासंगिक हो जाती है, जब सामने कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आता हो। इस स्थिति में हर कोई अपना पूरा जोर लगाना चाहता है लेकिन कई बार प्रकृति को कुछ और मी मंजूर होता है। ऐसा क्रिकेट में भी होता है। आज बेंगलुरु में आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला है।
आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए खास मैच है और आरसीबी के लिए तो करो या मरो वाली स्थिति है। मैच हारने पर आरसीबी सीधा बाहर है। चेन्नई सुपर किंग्स अगर मैच जीत भी लेती है, तो नेट रन रेट की समस्या आने वाली है। इसके अलावा बारिश का समीकरण अलग है।

अगर इस मैच में बारिश का खलल देखने को मिलता है, तो कट ऑफ़ टाइम तक न्यूनतम 5 ओवरों का मुकाबला आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद भी अगर बारिश नहीं रूकती है, तो दोनों टीमों में अंकों का बंटवारा कर दिया जाएगा और एक टीम के लिए यह खराब स्थिति होगी।
अगर बारिश के बाद मैच रद्द हुआ और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलता है, तो चेन्नई को लाभ होगा। चेन्नई सुपर किंग्स इस लीग में अगले चरण के लिए क्वालीफाई आकर जाएगी और आरसीबी बाहर होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के इस समय 14 अंक है। एक अंक और जुड़ने से आंकड़ा 15 पर आ जाएगा।
आरसीबी के 12 अंक है, एक अंक और मिलने से 13 अंक होंगे और उनको बाहर होना पड़ेगा। इस तरह बारिश से मैच रद्द होने पर आरसीबी को ही नुकसान होना है। चेन्नई सुपर किंग्स का इसमें कोई घाटा नहीं है। मुकाबला पूरा होता है, तो आरसीबी को 18 रनों से जीत दर्ज करनी होगी। अगर चेन्नई जीत दर्ज करती है, तो 16 अंकों के साथ प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
जहाँ तक मैच में बारिश की स्थिति का सवाल है, तो दोपहर में बरसात का पूर्वानुमा है। इसके अलावा रात में भी बारिश और थंडरस्टॉर्म की आशंका है। इससे मैच प्रभावित हो सकता है। यह नहीं कहा जा सकता है कि बारिश के कारण मैच होगा नहीं लेकिन मौसम साफ़ नहीं रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications