CSK vs MI: मुंबई के खिलाफ होगी धोनी की वापसी? मैच से पहले कोच हसी ने फैंस को दी गुड न्यूज!
CSK vs MI MS Dhoni News: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बैटिंग कोच माइक हसी ने बताया कि एमएस धोनी अपनी काफ इंजरी से तेजी से उबर रहे हैं। तीन हफ्ते तक बाहर रहने के बाद माही ने रनिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हसी के मुताबिक धोनी की स्किल और कीपिंग बेमिसाल है, बस उनकी रनिंग इंटेंसिटी पर परखा जा रहा है।
जल्द होगी धोनी की वापसी (CSK vs MI MS Dhoni News)
पिछले तीन हफ्तों से काफ इंजरी (पिंडली की चोट) के कारण मैदान से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी अब पूरी तरह रिकवरी की राह पर हैं। चेन्नई के बैटिंग कोच माइक हसी ने चेपॉक स्टेडियम में मीडिया से बात करते हुए साफ किया कि धोनी की फिटनेस में जबरदस्त सुधार है और उनकी वापसी अब केवल समय की बात है। ऐसे में धोनी एक बार फिर मैदान पर पीली जर्सी में नजर आने वाले हैं।

माइक हसी ने धोनी को लेकर दिया अपडेट
माइक हसी के मुताबिक धोनी की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की स्किल्स को लेकर टीम मैनेजमेंट को कभी कोई संदेह नहीं था। मुख्य चिंता उनकी रनिंग स्पीड और इंटेंसिटी को लेकर थी। टी-20 क्रिकेट में, खासकर पारी के आखिरी ओवरों में जब क्विक सिंगल्स और डबल्स लेने होते हैं तब पैरों की ताकत अहम होती है। हसी ने बताया कि धोनी पिछले कुछ दिनों से अपनी रनिंग पावर और तेजी पर काम कर रहे हैं ताकि मैदान पर लौटने के बाद उन्हें कोई परेशानी न हो।
धोनी ने किया फिटनेस टेस्ट पास
धोनी ने हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वे टीम के साथ हैदराबाद और मुंबई के दौरे पर भी रहे। हालांकि, उन्हें अभी तक प्लेइंग-XI में शामिल नहीं किया गया है। हसी ने स्पष्ट किया कि धोनी की वापसी का अंतिम फैसला खुद माही ही करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे ही धोनी को अपनी काफ इंजरी पर 100% भरोसा हो जाएगा, वे हमें सिग्नल दे देंगे। हम और पूरा चेन्नई बस उनके उसी इशारे का इंतजार कर रहे हैं।
फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धोनी कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? इस पर हसी ने सस्पेंस बरकरार रखते हुए कहा कि यह कल के मैच में भी हो सकता है और उसके बाद वाले मैच में भी। मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता क्योंकि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में धोनी की उपस्थिति टीम के लिए बेहद अहम है।















Click it and Unblock the Notifications