CSK vs MI: चेन्नई की जीत के 3 सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट्स, MI के सारे सूरमा फेल, हो गई भारी गलती!

CSK vs MI 3rd Match: रविवार को आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में चार विकेट से जीत हासिल की। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले गेंद और फिर बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई को 155 रनों पर रोक दिया। चेन्नई ने छह विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

नूर अहमद ने पलटा मैच (CSK vs MI 3rd Match)

अफगानिस्तान के नूर अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह चाइनामैन गेंदबाज पहले ही मैच में अपनी चमक बिखेरने में सफल रहा। नूर ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च किए और 4 बल्लेबाजों को पवेलिन भेजा। उनकी इकॉनमी रेट 4.50 की रही। चेन्नई की जीत में नूर अहमद का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से मुंबइई के बल्लेबाजों को बांधे रखा।

CSK vs MI 1

खलील अहमद ने किया कमाल

नूर अहमद के अलावा खलील अहमद ने 3 विकेट चटकाए। पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को खलील अहमद ने बाहर का रास्ता दिखाया। रोहित शर्मा के अलावा रेयान रिकेलटन और ट्रेंट बोल्ट भी खलील अहमद को अपना शिकार बनाया। जिसकी बदौलत चेन्नई ने आसानी से जीत दर्ज की।

ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

मुंबई के पास मैच में वापसी करने का एकमात्र रास्ता जल्दी-जल्दी विकेट लेना था। राहुल त्रिपाठी को आउट कर मुंबई ने शुरुआत भी अच्छी की। लेकिन इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने टीम को संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के हाथों से मैच को दूर कर दिया।

विग्नेश पुथुर ने अकेले लड़ी लड़ाई

मुंबई इंडियंस की तरफ से विग्नेश पुथुर ने अकेले लड़ाई लड़ी। ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुडा और शिवम दुबे का विकेट लेकर विग्नेश पुथुर ने मुंबई को मैच में वापस लाने का की कोशिश की। लेकिन उन्हें दूसरे गेंदबाजों का साथ नहीं मिल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+