IPL से MS Dhoni के रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! फैंस के लिए किसी Good News से कम नहीं है CSK के CEO का ये बयान

Mahendra Singh Dhoni Retirement: आईपीएल का 16वां सीजन एमएस धोनी के लिए बहुत खास जा रहा है। उन्हें अपने फैंस के साथ-साथ विपक्षी टीम के खिलाड़ी और फैंस से भी खूब प्यार मिल रहा है।

MS Dhoni

Mahendra Singh Dhoni Retirement: महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल के 16वें सीजन में जमकर बल्ला चल रहा है। ये अलग बात है कि उन्हें अधिक गेंद खेलने को नहीं मिलती हैं, और इसका एक कारण ये भी है कि धोनी युवा खिलाड़ियों को अधिक मौका देना चाहते हैं।

कैप्टन कूल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हर कोई क्रीज पर बल्लेबाजी करते देखना चाहता है, फिर चाहे वो विपक्षी टीम का ही क्यों न हो। माही के रिटायरमेंट की खबरों के बीच सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, आईपीएल के 61वें मैच में सीएसके को केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में शिकस्त के बाद भी माही के फैंस ने उनपर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके बाद माही ने स्टेडियम में घूमकर फैंस का शुक्रिया अदा किया, ऐसे में फैंस इस बात को लेकर कयास लगाने लगे कि, क्या धोनी मौजूदा सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले लेंगे?

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन (CSK CEO Kasi Viswanathan) ने फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि, 'हमें यकीन है कि धोनी अगले सीजन में भी खेलेंगे तो मुझे उम्मीद है कि फैंस हमें हर बार की तरह सपॉर्ट करते रहेंगे।'

एमएस धोनी अगर सीएसके के लिए टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं, तो क्या हुआ, वो स्टंप के पीछे आज भी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा एक कप्तान के रूप में टीम को यहां तक पहुंचाने में धोनी ने काफी मेहनत की है। 41 वर्षीय ने इस सीजन में नंबर 8 पर बल्लेबाजी की है, केवल कुछ ही गेंदें खेली हैं, उनमें से अधिकांश को स्टेडियम से बाहर का रास्ता दिखाया है।

मालूम हो कि एमएस धोनी कुछ चोटों से भी जूझ रहे हैं, जिससे अगले सीजन में उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसलिए काशी के शब्द काफी आशाजनक हैं। केकेआर के खिलाफ सीएसके की हार के बाद, धोनी ने कहा कि यहां ओस थी, जिसने खेल को नीतीश राणा की टीम के पक्ष में कर दिया।

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni और CSK ने किया फैंस को खुश, पूरे स्टेडियम में घुमकर बांटे गिफ्ट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+