क्रिकेटर से शादी करो और खटाखट पैसा बनाओ, 3 हसीनाओं ने भारतीय खिलाड़ियों से बटोरी करोड़ों की एलिमनी

Cricketer Wives Alimony: भारत में सबसे ज्यादा किसी खेल के लिए अगर क्रेज है, तो वह क्रिकेट ही है। क्रिकेटरों से मिलने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं, ब्रांड्स पीछे भागते हैं और जमकर कमाई होती है। क्रिकेटरों के साथ रिलेशनशिप बनाने की चाहत रखने वाली लड़कियों की भी कमी नहीं होती है।

क्रिकेटर से प्यार, मुलाकात, शादी और फिर तकरार के किस्से बहुत हुए हैं। तलाक तक बात जाने के बाद करोड़ों की एलिमनी बटोरने वाली महिलाएं भी काफी देखी गई हैं। जो शादी के कुछ साल बाद ही तलाक लेकर चली गईं और कानून के अनुसार क्रिकेटरों से करोड़ों रुपये भी मिल गए।

dhawan and chahal with ex wives

करोड़ों की एलिमनी लेने वाली महिलाओं को ट्रोल भी काफी ज्यादा किया जाता रहा है। ऐसे में तीन ऐसे क्रिकेटरों के बारे में जानना जरूरी है, जिनकी पत्नियों ने करोड़ों रुपये वसूले। तीन में से दो प्यार तो ऐसे हैं, जिनसे शादी के बाद प्लेयर्स को काफी पैसा देना पड़ा।

शिखर धवन-आयशा

लिस्ट में पहला नाम तो शिखर धवन का ही आता है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से शादी की। करीबन दस साल तक शादी चली। धवन और आयशा की उम्र में 9 से 10 साल का अंतर है। इसके बाद अनबन हुई और दोनों अलग हो गए। आयशा ऑस्ट्रेलिया चली गईं लेकिन धवन से पैसे वहां हर माह जाते थे। धवन का बेटा जोरावर भी वहां आयशा के साथ ही रहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार धवन अपनी एक्स वाइफ को करीबन 13 करोड़ रुपये तक दे चुके थे। फाइनल सेटलमेंट कितने में हुआ, यह साफ़ नहीं हो पाया।

युजवेंद्र चहल-धनश्री

लिस्ट में दूसरा नाम युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा का आता है, उन्होंने साल 2020 में कोविड के दौरान जूम मीटिंग से मुलाक़ात की और कुछ महीनों में ही दोनों ने शादी कर ली। चार साल तक सब ठीक चलने के बाद अचानक इस रिश्ते में दरार आ गई। धनश्री वर्मा खुद करोड़ों कमाती हैं लेकिन चहल के पैसों पर भी नज़र थी। तलाक का फाइनल सेटलमेंट 4 करोड़ 75 लाख में हुआ। करीबन 5 करोड़ लेकर धनश्री ने चहल को तलाक दे दिया। इस तरह उनको क्रिकेटर से शादी करने का फायदा हुआ और एकमुश्त रकम मिल गई। हालांकि यह राशि कानून के अनुसार मिली लेकिन लेने की बाध्यता नहीं थी। इसे छोड़ा जा सकता था, ठीक वैसे ही जैसे सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक से कुछ नहीं लिया।

मोहम्मद शमी-हसीन जहां

तीसरा नाम यहां हसीन जहां का आता है, जिन्होंने सात साल पहले कोर्ट में 10 लाख प्रति महीने मोहम्मद शमी से दिलाए जाने के लिए याचिका डाली थी, इसके बाद 2023 में उनको 1 लाख 30 हजार प्रति महीने मिलने लगे। अब दो दिन पहले कोर्ट ने यह रकम 4 लाख कर दी है, जो साल की 48 लाख होती है। अगर ढ़ाई साल भी यह रहम मिलती है, तो हसीन जहां एक करोड़ से ज्यादा पैसा पा चुकी होगी। 26 लाख वह पिछले दो साल में पहले ही हासिल कर चुकी है। डिमांड अब 10 लाख प्रति महीने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+