AB de Villiers से मिले ऋषभ शेट्टी तो खुशी से झूम उठे फैंस, कहा- दो लीजेंड एक साथ क्या बात है...

'कांतारा' फिल्म से रातों रात ग्लोबल स्टार बने ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फैन फॉलोइंग हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। कन्नड़ एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की कांतारा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है।

AB de Villiers Met kantara Star Rishabh Shetty: 'कांतारा' फिल्म से रातों रात ग्लोबल स्टार बने ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फैन फॉलोइंग हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। कन्नड़ एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की कांतारा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। इस फिल्म की सफलता के साथ ही उनकी पॉपुलैरिटी भी खूब बढ़ी है। 'कांतारा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है।

AB de Villiers

एबी डिविलियर्स से मिले ऋषभ शेट्टी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और ऋषभ शेट्टी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में एबी डिविलियर्स से मुलाकात किया था। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। इस वीडियो में दोनों जोर से फिल्म 'कांतारा' का नाम ले रहे हैं। डिविलियर्स इन दिनों भारत आए हुए हैं।

दोनों को एक साथ देख फैंस हुए क्रेजी

आईपीएल में लंबे समय तक आरसीबी के लिए खेलने वाले एबी डिविलियर्स के फैंस भारत में भी काफी हैं। जब डिविलियर्स को फैंस ने ऋषभ शेट्टी के साथ देखा तो वह खुशी से झूम उठे। इन दोनों की तस्वीर के नीचे फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन लिखा, वाह क्या बात है दो लीजेंड एक साथ। वहीं कुछ फैन दिल की इमोजी बनाकर इन दोनों सुपरस्टार के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।

फिर आरसीबी से जुड़ेगे डिविलियर्स

यश की फिल्म 'केजीएफ' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ने वाली 'कांतारा' फिल्म की हर जगह तारीफ हो रही है। ऐसे में डिविलियर्स भी खुद को फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म की जमकर तारीफ की है। एबी डिविलियर्स भारत अपन पूर्व टीम आरसीबी से मिलने पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टीम मैनेजमेंट के साथ बातचीत करके ये तय करेंगे कि कौन से खिलाड़ियों को टीम के साथ रिटेन किया जाए और किन खिलाड़ियों को रिलीज कर देना चाहिए। वह आने वाले सीजन में टीम में एक अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+