Independence Day: जडेजा-सूर्या ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, क्रिकेट जगत ने दी ढ़ेरों शुभकामनाएं
Cricket Fraternity reacted on Independence Day: देश में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ आजादी के इस पावन पर्व की ख़ुशी दिखाई दे रही है। एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देने का सिलसिला चल रहा है और क्रिकेट जगत के सितारे भी इसमें कहीं से भी पीछे नहीं हैं।
क्रिकेट जगत के लोगों ने भी देशवासियों और अपने फैन्स को आजादी के इस पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएँ दी हैं। इनमें विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, इरफ़ान पठान जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। फैन्स ने भी इन सभी को अपने अंदाज में बधाइयाँ दी हैं।

रविन्द्र जडेजा ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर फोटो के साथ पोस्ट किया है। उन्होंने 'जय हो' लिखते हुए अपना ट्विटर पोस्ट किया है। सूर्यकुमार यादव ने भी हर घर तिरंगा अभियान का अनुसरण करते हुए हाथ में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लेकर फोटो अपलोड की और शुभकामनाएँ दी।
जेमिमा रोड्रिग्स और युवराज सिंह ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया। जेमिमा ने कहा कि इस देश के लिए खेलने का मौका मिला और मैं आभारी हूं। युवी ने लिखा कि हमारा तिंरगा सदा ऊँचा लहराता रहे, हमारी स्वतंत्रता के लिए जो लोग लड़े और बलिदान दिया, उनका सम्मान करता हूं।
सूर्यकुमार यादव ने लिखा कि इस देश की तुलना नहीं हो सकती, ऐसा देश कोई नहीं है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ। हमारा देश इसी तरह हमेशा आगे बढ़ता रहा और चमकता रहा। इसकी महिमा के लिए हम भी अपना बेस्ट योगदान हमेशा देते रहें।












Click it and Unblock the Notifications