World Cup 2023: वर्ल्ड कप से PAK के बाहर होते ही सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, फैंस ने जमकर लिए मजे
ICC ODI World Cup 2023: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने शनिवार (11 नवंबर) को ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान के खिलाफ 93 रन की बड़ी जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान का शानदार समापन किया। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं दूसरी ओर सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी पाकिस्तान इस मुकाबले में अपना सम्मान भी नहीं बचा सकी। पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार जोक्स की बाढ़ आ गई है।
दो दशकों में एक बार ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सका पाकिस्तान
इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान एक बार फिर वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहा। वे नौ मैचों में आठ अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहे। पिछले दो दशकों में वे केवल एक बार 2011 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाए हैं।

फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर लिए मजे
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए एकतरफा मुकाबले को लेकर फैंस अब सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग अंदाज में सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिनमें से कुछ मीम्स यहां शेयर किए गए हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स और जो रूट की 132 रनों की साझेदारी के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन का स्कोर किया। इस दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 2-2 विकेट लिए।
पाकिस्तान के लगातार गिरते रहे विकेट
इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल्ला शफीक (0) के रूप में पहले ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद फखर जमान (1), बाबर आजम (38), मोहम्मद रिजवान (36), सऊद शकील (29), आगा सलमान (51), इफ्तिखार अहमद (3), शादाब खान (4) के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
आखिर में शाहीन शाह अफरीदी (25) और हारिस रऊफ (35) ने कुछ हद तक रन बनाने का प्रयास किया। आखिर में मोहम्मद वसीम 16 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की पूरी टीम 43.3 ओवर में 244 रन पर सिमट गई।












Click it and Unblock the Notifications