'क्रिकेट किसी के लिए नहीं रुकता,' इरफ़ान पठान ने बनाया कोहली को निशाना? भड़के फैन्स ने लगाई क्लास
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की करीबी जीत की चारों तरफ तारीफ देखने को मिल रही है। टीम इंडिया के लिए अंतिम विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया और हर खिलाड़ी जश्न में डूब गया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सीरीज नहीं जीतने दी और यह 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो गई।
ओवल में जीत के बाद क्रिकेट जगत के पूर्व सितारों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इरफ़ान पठान ने भी मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद कोहली के फैन्स भड़क उठे और उनको कमेंट्स में जाकर बुरा-भला कहने लगे।

इरफ़ान पठान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि इस सीरीज़ ने एक बार फिर सबको याद दिला दिया, क्रिकेट किसी के लिए नहीं रुकता! अब इरफ़ान पठान ने किसके लिए यह कहा, इसका पता नहीं चला लेकिन हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए इसे कोहली से जोड़ा जा रहा है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट लिया है। कहा जा रहा था कि कोहली और रोहित के नहीं होने से टीम इंडिया कमजोर दिखाई दे रही है लेकिन इंग्लैंड में वैसा कुछ नहीं हुआ। शायद पठान ने भी उसी सन्दर्भ में कहा होगा कि गेम चलता रहता है, किसी प्लेयर के जाने से फर्क नहीं पड़ता।
आईपीएल में जब इरफ़ान पठान को कमेंट्री पैनल से बाहर किया गया था, उस समय भी कोहली और पठान के रिश्तों की बात उठी थी। उस दौरान सामने आया था कि कुछ सीनियरों को कमेंट्री करते हुए पठान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कड़वी बातें कही थी। आलोचना करने से खिलाड़ी नाखुश हुए थे, उनमें विराट कोहली का नाम भी था। हालांकि इरफ़ान पठान ने कभी इन बातों का कोई जिक्र नहीं किया।
ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद कोहली ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया दी। रोहित शर्मा तो ओवल में मुकाबला देखने भी गए थे। कोहली ने लिखा कि टीम इंडिया की शानदार जीत! सिराज और प्रसिद्ध के जज़्बे और हिम्मत ने इस शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई। खासतौर पर सिराज का जिक्र ज़रूरी है, वह हमेशा टीम के लिए अपना सब कुछ झोंक देने को तैयार रहते हैं। उनके लिए बेहद खुशी है।












Click it and Unblock the Notifications