ICC ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, भारत-ऑस्ट्रेलिया में चैम्पियंस ट्रॉफी सबसे ज्यादा दिन करेगी टूर, शेड्यूल घोषित
ICC Champions Trophy 2025 Tour: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है। आयोजन वहां होगा या नहीं, इस पर फ़िलहाल संशय बना हुआ है। शेड्यूल एके घोषणा नहीं हुई है। फरवरी और मार्च में इसका आयोजन हो सकता है। इस बीच ट्रॉफी के टूर की घोषणा आईसीसी ने कर दी है।
टूर कई देशों से होकर गुजरेगा। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का टूर भारत में भी होना है। कई दिनों तक ट्रॉफी का टूर भारत के अलग-अलग शहरों में होगा। इसके अलावा कुछ अन्य देशों में भी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को लेकर जाया जाएगा। कुल आठ देशों में भ्रमण का शेड्यूल है।

16 नवम्बर से इस्लामाबाद में पहला टूर हुआ है। आज से इसकी शुरुआत हो गई। अब यह ट्रॉफी पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से गुजरेगी। 25 नवंबर तक यह ट्रॉफी पाकिस्तान के शहरों में ही रहेगी और वहां से अफगानिस्तान में प्रवेश कर जाएगी।
अफगानिस्तान में ज्यादा दिनों का समय नहीं है। वहां ट्रॉफी को तीन दिनों तक घुमाया जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश में चार दिनों का कार्यक्रम है। वहां से इसका प्रवेश दक्षिण अफ्रीका में हो जाएगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आएगा। भारत में इस ट्रॉफी का प्रवेश जनवरी में होगा। इसमें काफी समय लगने वाला है।
चैम्पियंस ट्रॉफी टूर का शेड्यूल
16 नवंबर से 25 नवंबर- पाकिस्तान
26 नवंबर से 28 नवंबर- अफगानिस्तान
10 दिसंबर से 13 दिसंबर- बांग्लादेश
15 दिसंबर से 22 दिसंबर- दक्षिण अफ्रीका
25 दिसंबर से 5 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया
6 जनवरी से 11 जनवरी- न्यूजीलैंड
12 जनवरी से 14 जनवरी- इंग्लैंड
15 जनवरी से 26 जनवरी- भारत
27 जनवरी- टूर्नामेंट वाले देश में वापसी (पाकिस्तान)












Click it and Unblock the Notifications