इंग्लैंड की धरती पर चेतेश्वर पुजारा का कमाल, 118 साल बाद बना नायाब रिकॉर्ड

लंदन, 20 जुलाई: भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में लगातार कमाल कर रहे हैं। उन्होंने एक और दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम ससेक्स को मिडिलसेक्स के खिलाफ अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया है। पुजारा ने मीडिल ऑर्डर के विकेट जल्दी गिरने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया। पुजारा जैसे ही 150 प्लस के स्कोर पर पहुंचे तो यह काउंटी 2022 में 10 पारियों में उनका चौथा 150 प्लस का स्कोर था।

118 साल बाद पहले ससेक्स खिलाड़ी

118 साल बाद पहले ससेक्स खिलाड़ी

पुजारा ने एक ही सीजन में अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया है और वे 118 साल बाद पहले ससेक्स खिलाड़ी बन चुके हैं जिसने ऐसा करके दिखाया है।

इससे पहले पुजारा ने टॉप अल्सॉप के साथ 217 रनों की साझेदारी करके ससेक्स को ओपनरों की विफलता से उभारा था। टॉम 277 गेंदों पर 135 रनों की बढ़िया पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद पुजारा ने दूसरे छोर पर विकेटों को गिरते हुए देखा। केवल डेनियल अब्राहम ने पुजारा ने आराम से अपने रन पूरे करने का मौका दिया। डेनियल ने पुजारा के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की थी। उन्होंने 36 रनों की पारी खेली।

काउंटी चैंपियनशिप 2022 में चेतेश्वर पुजारा:

काउंटी चैंपियनशिप 2022 में चेतेश्वर पुजारा:

पुजारा ने 368 गेंदों पर 19 चौके व दो छक्के मारकर अपनी डबल सेंचुरी पूरी की।

काउंटी चैंपियनशिप 2022 में चेतेश्वर पुजारा:

6(15)
201*(387)
109(206)
12(22)
203(334)
16(10)
170*(197)
3(7)
46(76)
200*(368)

पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए जिन्होंने लॉर्ड्स में दोहरा शतक लगाया

पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए जिन्होंने लॉर्ड्स में दोहरा शतक लगाया

काउंटी चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा चार दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड नवाब पटौदी के नाम हैं। उसके बाद पुजारा का नंबर है और फिर मोहम्मद अजहरुद्दीन दो दोहरे शतक के साथ नंबर तीन पर हैं।

लेकिन पुजारा शतक लगाने के मामले में अजहर के साथ संयुक्त तौर पर टॉप पर हैं जिन्होंने 8-8 शतक लगाए हैं। इसके अलावा वे पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए जिन्होंने लॉर्ड्स में दोहरा शतक लगाया।

खिलाड़ियों की पूरी सूची:

खिलाड़ियों की पूरी सूची:

विश्व युद्ध 2 के बाद से एक सीजन में तीन या अधिक 200 लगाने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची:

चेतेश्वर पुजारा, 2022
ब्रैड हॉज, 2004
माइक हसी, 2001
मार्क रामप्रकाश, 1995
एल्विन कालीचरण, 1982
पीटर कर्स्टन, 1980
विव रिचर्ड्स, 1977
जो हार्डस्टाफ, 1947
बिल एर्ड्रिच, 1947

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+