शॉर्ट गेंद लगने पर जमीन पर गिरे बेन स्टोक्स, गेंदबाज का नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान- VIDEO

नई दिल्ली, 13 मई: इंग्लैंड ने नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स करिश्माई ऑलराउंडर है। वे गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा सकते हैं। आजकल क्रिकेट की अधिकता के कारण उनकी गेंदबाज बैटिंग की तुलना में कम देखने को मिलती है। स्टोक्स को आने वाले समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और यह बतौर कप्तान उनका पहली सीरीज होगी। इंग्लैंड को स्टोक्स से बहुत उम्मीदे हैं और खुद बेन भी गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। वे फिलहाल काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और ताबड़तोड़ तरीके से रन बना रहे हैं।

स्टोक्स का जमीन पर गिरना

स्टोक्स का जमीन पर गिरना

डरहम के लिए खेल रहे स्टोक्स ने पहले ही 88 गेंदों पर 161 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दी थी। यह काउंटी चैम्पियनशिप 2022 की बात है। स्टोक्स ने एक और शानदार पारी यहां पर खेल दी है। लेकिन इस पारी के दौरान उनको एक शॉर्ट गेंद हिट हो गए जिससे वे जमीन पर गिर पड़े और कुछ देर लेटे रहे। जब दर्द से राहत मिली तो उठ खड़े हुए।

इस पारी में भी स्टोक्स ने चमकते हुए 110 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में 8 चौके व दो छक्के लगाए गए। पारी शानदार थी पर स्टोक्स का जमीन पर गिरना अजीबोगरीब था। आप गेंदबाज का नाम जानकर भी हैरान होंगे।

स्टोक्स पुल मारने का प्रयास कर रहे थे

स्टोक्स पुल मारने का प्रयास कर रहे थे

जब यह गेंद फेंकी गई तब स्टोक्स पुल मारने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेंद ने बल्ले का अंदरुनी किनारा लिया और उनकी कमर के निचले हिस्से से जा टकराई। स्टोक्स को दर्द से बचने के लिए जमीन पर लेटना पड़ा जहां वे कुछ सेकेंड ऐसे ही पड़े रहे। गेंदबाज उनके पास आया, हाल-चाल पूछा और फिर चलता बना। बल्लेबाज भी थोड़ी देर में खड़ा हो गया, साथी बल्लेबाज से हाथ मिलाया और फिर बैटिंग शुरू कर दी।

 गेंदबाज का नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

गेंदबाज का नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

यह गेंदबाज थे ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन जो अपनी गेंदबाजी के लिए नहीं जाने जाते।

अच्छी बात यह रही कि स्टोक्स की चोट गंभीर नहीं थी और तब वह 33 रनों पर बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने इस घटना के बाद पचासा भी पूरा किया।

27 साल के लाबुशेन ने अभी तक 26 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 54.32 के औसत से बैटिंग करके नाम कमाया लेकिन गेंदबाजी में 13 ही विकेट लिए और उनका औसत यहां 51 का है।

यहां देखें वीडियो-

ऊपर से लाबुशेन बहुत कम स्पीड के मीडियम बॉलर हैं। ऐसे में स्टोक्स किसी धाकड़ बॉलर पर धराशाई होते तो कोई बात नहीं थी। वे लाबुशेन की गेंद पर गिर पड़े और मजेदार बात यह है कि लाबुनेश ने भी तेज गेंदबाजों की स्टाइल में शॉर्ट गेंद डाली।

काउंटी क्रिकेट में इस समय ऑफ सीजन के कई खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी यहां पर खेल रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा भी चार शतक यहां लगा चुके हैं। इन इंटरनेशनल खिलाड़ियों के चलते काउंटी को देखना हमेशा मजेदार बना रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+